Move to Jagran APP

जीजा को आइसक्रीम नहीं मिलने पर दुल्हन ने तोड़ दी शादी Aligarh news

शराब पीने के विवाद में शादी का टूट जाना अक्सर आपने सुना होगा लेकिन अलीगढ़ में एक शादी जीजा को आइसक्रीम नहीं मिलने पर टूट गई।

By Sandeep SaxenaEdited By: Published: Sat, 22 Jun 2019 03:12 PM (IST)Updated: Sat, 22 Jun 2019 05:29 PM (IST)
जीजा को आइसक्रीम नहीं मिलने पर दुल्हन ने तोड़ दी शादी Aligarh news
जीजा को आइसक्रीम नहीं मिलने पर दुल्हन ने तोड़ दी शादी Aligarh news

अलीगढ़, जेएनएन। शराब पीने के विवाद में शादी का टूट जाना अक्सर आपने सुना होगा, लेकिन अलीगढ़ में एक शादी जीजा को आइसक्रीम नहीं मिलने पर टूट गई। मामला इतना बढ़ गया कि लड़की पक्ष के दो लोगों ने मारपीट कर दी। पुलिस ने दोनों को शांतिभंग में गिरफ्तार कर दिया है। अहम बात यह है कि तमाम रिश्तेदारों ने दुल्हन को मनाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी।

loksabha election banner

ऐसे हुआ विवाद
जनपद एटा के थाना मलावन के गांव आसपुर की सोनी शादी अलीगढ़ के मुहल्ला महेंद्र नगर के दीपक से तय हुई थी। लड़का पक्ष की मांग पर लड़की वाले एटा से अलीगढ़ आ गए। शुक्रवार को महेंद्र नगर में शादी धूमधाम हुई। जयमाला भी पड़ गई। बताते हैं कि रात में दूल्हा व दुल्हन रिश्तेदारों के साथ खाना खा रहे थे। तभी दुल्हन के जीजा ललित व रवि ने आइसक्रीम मांग ली। चर्चा है कि आइसक्रीम खत्म हो गई थी। इसी बात पर विवाद हो गया। हालांकि लड़का पक्ष ने आइसक्रीम बाजार से मंगवाने का आश्वासन भी दिया, लेकिन ललित व रवि झगड़े पर उतारू हो गए। लड़का व लड़की पक्ष के रिश्तेदार आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते मारपीट हो गई।

दुल्हन ने शादी से किया मना
मारपीट के दौरान दौरान दोनों पक्षों के बुजुर्गों ने मामले को शांत कर दिया, लेकिन दुल्हन ने शादी से करने से मना कर दिया। बुजुर्गों ने दुल्हन को काफी समझाया, लेकिन वह नहीं मानी। इसी दौरान किसी रिश्तेदार ने पुलिस को सूचना दे दी। शनिवार को पुलिस ने दुल्हन के बहनोई रवि व ललित को शांति भंग में गिरफ्तार कर लिया है। मामले को शांत कराने के लिए दोनों पक्ष थाना सासनी गेट में सुलह का प्रयास करते रहे।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.