Move to Jagran APP

अलीगढ़ में नाली के विवाद में चले ईंट-पत्थर, पति-पत्नी की मौत

क्वार्सी थाना क्षेत्र के गांव देवसैनी की घटना तीन लोग गंभीर दो गिरफ्तार।

By JagranEdited By: Published: Tue, 28 Jun 2022 01:49 AM (IST)Updated: Tue, 28 Jun 2022 01:49 AM (IST)
अलीगढ़ में नाली के विवाद में चले ईंट-पत्थर, पति-पत्नी की मौत
अलीगढ़ में नाली के विवाद में चले ईंट-पत्थर, पति-पत्नी की मौत

जासं, अलीगढ़ : क्वार्सी थाना क्षेत्र के गांव देवसैनी में सोमवार रात नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट व पथराव हुआ। आरोप है कि एक पक्ष ने घर में बंद करके दूसरे पक्ष के लोगों को पीटा। ईंट-पत्थर बरसाए। इसमें पांच लोग बुरी तरह घायल हो गए। सभी को जेएन मेडिकल कालेज ले जाया गया, जहां पति-पत्नी की मौत हो गई। उनके दो बेटा व बेटी की हालत गंभीर है। देर रात पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

loksabha election banner

देवसैनी में ऐबल सिंह व जोगेंद्र के परिवार के बीच नाली को लेकर विवाद चला रहा है। वर्ष 2020 में दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था, जिसमें ऐबल की पत्नी की मौत हो गई थी। इस मामले में जोगेंद्र पक्ष के लोगों पर गैर-इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ था। जोगेंद्र की पत्नी व अन्य लोग जेल भी गए थे। ये लोग जमानत पर बाहर थे। जोगेंद्र के बेटे रवि ने बताया कि सोमवार रात पिता बाइक से घर आ रहे थे। नाली टूटी होने से वे बाइक से गिरकर घायल हो गए। उन्होंने ऐबल पर गुस्सा जताया। आरोप है कि उनकी आवाज सुनकर दूसरे पक्ष के लोग आ गए। पुलिस के मुताबिक, जोगेंद्र पक्ष ने ऐबल के घर पर पथराव कर दिया। इसके बाद ऐबल पक्ष के लोगों ने लाठी, फरसा व कुल्हाड़ी लेकर जोगेंद्र के घर पर धावा बोल दिया। आरोप है कि घर में बंद कर मारपीट की गई। इसमें पांच लोग घायल हो गए। आनन-फानन सभी को जेएन मेडिकल कालेज ले जाया गया। यहां जोगेंद्र व उनकी पत्नी सरवेश देवी की मौत हो गई। इनके बेटे सोनू, विशाल व बेटी डोली का इलाज चल रहा है। पुलिस ने रवि की तहरीर पर ऐबल सिंह, उसके बेटे तिलक सिंह, टीटू, भूपेंद्र, जीतू के अलावा अजय व विजय के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। अजय व जीतू को देर रात गिरफ्तार कर लिया है। बाकी की तलाश है।

.....

नाली को लेकर विवाद में गांव देवसैनी में झगड़ा हुआ था। इसमें एक पक्ष पर हमला करने का आरोप है, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मौके पर पिकेट तैनात है।

कलानिधि नैथानी, एसएसपी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.