Move to Jagran APP

Iglas by Election 2019 Result Live: 22 वें राउंड तक बीजेपी 20488 वोटों से आगे Aligarh News

Aligarh Iglas Election Result 2019 LIVEभाजपा कांग्रेस व बसपा के प्रत्याशी सुबह ही मतगणना स्थल धनीपुर मंडी पहुंच गए। मतगणना की गति धीरे-धीरे बढ़ रही है।

By Sandeep SaxenaEdited By: Published: Thu, 24 Oct 2019 09:20 AM (IST)Updated: Thu, 24 Oct 2019 03:16 PM (IST)
Iglas by Election 2019 Result Live: 22 वें राउंड तक बीजेपी 20488 वोटों से आगे Aligarh News

अलीगढ़ (जेएनएन)। अलीगढ़ के इगलास विधानसभा की मतगणना के 22 राउंड पूरे हो गए। बसपा को 34566 व  भाजपा को 55054 वोट मिले। भाजपा 20488 वोट से आगे चल रही है। भाजपा, कांग्रेस व बसपा के प्रत्याशी सुबह ही मतगणना स्थल धनीपुर मंडी पहुंच गए थे, लेकिन की हालत पतली होती देख कार्यकर्ता मायूस हैं। सुबह आठ बजे से धनीपुर मंडी में मतगणना शुरू हुई थी।  कुल 14 टेबल पर एक साथ मतगणना शुरू हुई। इन पर करीब 33 राउंड में मतगणना पूरी होनी है। सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए हैं। उपचुनाव में सात प्रत्याशियों का भविष्य दांव पर लगा है।

loksabha election banner

ये है 22 वां राउंड

पार्टी,   प्रत्याशी,   मिले वोट

⬇ इगलास विधानसभा उपचुनाव - मतगणना ⬇

22 चक्र का परिणाम

अभय कुमार (बसपा)-1139

उमेश कुमार (कांग्रेस)-411

राजकुमार सहयोगी (भाजपा)- 1946

पुष्पेंद्र कुमार-14

मुकेश कुमार (लोकदल)-90

विकास कुमार-26

हरीश धनगर-113

नोटा -26

कुल योग -3765

----------

खुले खुले वोट से अंतर

बसपा-34566

भाजपा-55054

भाजपा 20488 वोट से आगे

सांसद बनने पर रिक्त चल रही थी सीट

विधायक रहे राजवीर दिलेर के हाथरस सांसद चुने जाने के बाद इगलास विधानसभा सीट रिक्त चल रही हैं। 21 सितंबर को चुनाव आयोग ने यहां उपचुनाव कराने की घोषणा की थी। कुल 10 उम्मीदवारों ने यहां दावेदारी ठोंकी। लेकिन, रालोद समेत तीन प्रत्याशियों के जांच में खारिज हो गए। महज सात प्रत्याशी ही मैदान में बाकी रह गए। अब सोमवार को इसके लिए मतदान हुआ। गोवंश, विकास कार्य व जनप्रतिनिधियों की बेरुखी से नाराज लोगों ने मतदान में ज्यादा रुचि नहीं ली। दो दर्जन के करीब गांव में मतदान का बहिष्कार कर दिया। इसी के चलते आजादी के बाद सबसे कम 39.06 फीसद ही वोट पड़े। कुल 3.75 लाख मतदाताओं में से महज 1.46 लाख ने ही वोट डाले। एक ही कक्ष में कुल 14 टेबल लगी हैं। दोपहर 12 से एक बजे तक परिणाम आने की उम्मीद हैं।

वीवीपैट की पर्ची का मिलान

वीवीपैट की पर्ची का मिलान विधानसभा के पांच बूथों की पर्ची का ईवीएम से मिलान होगा। इसके अलावा पोस्टल बैलेट की अलग से एक कक्ष में गिनती होगी। करीब 300 पेास्टल बैलेट आए हैं। किसी भी ईवीएम के खराब होने पर इंजीनियरों की टीम मुस्तैद रहेगी। चुनाव आयोग की वेबसाइट पर ऑनलाइन भी परिणाम दिखाई देगा। पोस्टल बैलेट के वोटों को स्कैन किया जाएगा

20 फीसद पर बचेगी जमानत

कुल सात प्रत्याशी मैदान में हैं। किसी भी प्रत्याशी को अपनी जमानत बचाने के लिए कुल पड़े वोटों का 20 फीसद मत लेना अनिवार्य हैं। ऐसे में इस बार यहां कुल 146354 वोट पड़े हैं। ऐसे में प्रत्याशी को जमानत बचाने के लिए 29270 वोट लेने पड़ेंगे।

इन प्रत्याशियों का भविष्य होगा तय

पार्टी, प्रत्याशी

बसपा, अभय कुमार

कांग्रेस, उमेश कुमार,

भाजपा, राजकुमार सहयोगी

स्वतंत्र जनता राज पार्टी, पुष्पेंद्र सिंह

लोकदल, मुकेश कुमार

भाईचारा पार्टी, विकास कुमार

शोषित पार्टी, हरीश कुमार

नहीं निकाल सकेंगे जुलूस

जीत के बाद कोई भी प्रत्याशी विजय जुलूस नहीं निकाल सकेगा। इसके अलावा सभी प्रत्याशियों को मतगणना के कड़ी सुरक्षा के बीच घर भेजा जाएगा। मतगणना स्थल के दो मीटर दूर तक पैदल क्षेत्र रहेगा।

कुल मतदान, 39.06 फीसद

महिला मतदान, 35.67

पुरुष मतदान, 41.87

-----

यह रही है स्थिति

कुल मतदाता, 374733

कुल पड़े वोट, 146354

-----

कुल पुरुष मतदाता, 201373

कुल पड़े वोट, 84317

----

कुल महिला मतदाता, 173350

कुल पड़े वोट, 61836

-----

कुल अन्य मतदाता, 10

कुल पड़े वोट, 01

मतगणना में मोबाइल फोन पर रहेगी पाबंदी

मतगणना कक्ष में मोबाइल फोन, कैलकुलेटर पर पाबंदी रहेगी। भाजपा प्रत्याशी के चुनाव अभिकर्ता ने डीएम चंद्रभूषण सिंह से मतगणना कक्ष में पानी ले जाने की अनुमति मांगी थी। लेकिन, डीएम ने इससे कर दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि चुनाव आयोग की शर्तों से कोई समझौता नहीं होगा। आयोग से निर्धारित वस्तुएं ही अंदर जा सकेंगी। अगर किसी भी को पानी पीना है तो उसे बाहर आना पड़ेगा।

शर्तें मानना जरूरी

डीएम चंद्रभूषण सिंह का कहना है कि मतगणना को लेकर प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली हैं। शांति व्यवस्था बनाए रखने को सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सभी प्रत्याशियों के लिए आयोग की सभी शर्तें अनिवार्य रूप से माननी पड़ेगी। 

इगलास विधानसभा चुनाव के पिछले नतीजे

विधानसभा चुनाव 2017

उम्मीदवार          पार्टी   नतीजे   वोट    प्रतिशत

राजवीर दिलेर      भाजपा  जीते  128000  55.06

राजेन्द्र कुमार       बसपा  द्वितीय 53200   22.88

सुलेखा सिंह       रालोद  तृतीय  28141   12.01

गुरु बिंदर सिंह     कांग्रेस  चतुर्थ  20934   09.00

विधानसभा चुनाव 2012

उम्मीदवार           पार्टी   नतीजे   वोट    प्रतिशत

त्रिलोकीराम दिवाकर रालोद  जीते  66146   34.70

राजेन्द्र कुमार        बसपा  द्वितीय 57953   30.40

कन्हैया लाल        सपा    तृतीय 33416   17.53

रामसखी            भाजपा  चतुर्थ 19793   10.38

विधानसभा चुनाव 2007

उम्मीदवार           पार्टी   नतीजे   वोट    प्रतिशत

विमलेश सिंह       रालोद  जीती  53522   40.97

मुकुल उपाध्याय    बसपा   द्वितीय 46822   35.84

राकेश चौधरी       कांग्रेस  तृतीय 21274   16.29

दिलीप सिंह        सपा     चतुर्थ  2967   02.27

विधानसभा चुनाव 2002

उम्मीदवार           पार्टी   नतीजे   वोट    प्रतिशत

विजेन्द्र सिंह        कांग्रेस   जीते  49639   38.05

नरेन्द्र कुमार दीक्षित बसपा  द्वितीय 39730   30.45

मलखान सिंह      भाजपा  तृतीय 37324   28.61

संजय सिंह         सपा    चतुर्थ  922     00.71


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.