Move to Jagran APP

अलीगढ़ में रालोद ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष ने किसानों व मजदूरों की दुर्दशा के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया

कहा तीन कृषि कानूनों को लेकर लंबे समय से दिल्ली के विभिन्न राज्यों की सीमा पर किसान आंदोलन कर रहे हैं। जनता प्रदेश में अगले साल होने वाले चुनावों में भाजपा को सबक सिखाएगी।

By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Jul 2021 01:36 AM (IST)Updated: Fri, 23 Jul 2021 01:36 AM (IST)
अलीगढ़ में रालोद ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष ने किसानों व मजदूरों की दुर्दशा के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया

जासं, अलीगढ़ : रालोद ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष जगपाल सिंह ने कहा कि देश व प्रदेश में आज किसान-मजदूरों की दुर्दशा हो रही है। इसके लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार है। तीन कृषि कानूनों को लेकर लंबे समय से दिल्ली के विभिन्न राज्यों की सीमा पर किसान आंदोलन कर रहे हैं। जनता प्रदेश में अगले साल होने वाले चुनावों में भाजपा को सबक सिखाएगी।

loksabha election banner

पहली बार आए ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष सिंह गुरुवार को होटल आभा रीजेंसी में रालोद की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं के समक्ष किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह व रालोद संस्थापक स्व. अजित सिंह की संघर्ष गाथा सुनाकर जोश भरा, वे बोले अहंकारी भाजपा का सूरज अस्त होने वाला है। जनाधार तेजी से गिर रहा है। दावा किया कि पंचायत चुनाव में सत्ताधारी पार्टी मात्र 20 फीसद वोटों पर सिमट गई। सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग, धन-बाहुबल के बल पर जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लाक प्रमुख जिताए हैं। सपा-रालोद की संयुक्त सरकार बनने के बाद यह सदस्य हमारे साथ दिखाई देंगे। बैठक को राष्ट्रीय प्रवक्ता डा. यशपाल सिंह बघेल, युवा ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष नीरज शर्मा, पूर्व विधायक भगवती प्रसाद सूर्यवंशी व त्रिलोकी राम दिवाकर, पूर्व प्रदेश महासचिव अब्दुला शेरवानी, पूर्व ब्लाक प्रमुख पति बीरपाल दिवाकर, डा. हरचरण सिंह, राजेश ठेनुआ आदि ने संबोधित किया। संचालन पूर्व प्रदेश सचिव नवाब सिंह छौकर ने किया। आभार जिलाध्यक्ष चौधरी कालीचरण सिंह ने व्यक्त किया। पूर्व विधायक रमेश करन के पुत्र विनोद करन, टीकम सिंह सूर्यवंशी, राज छौकर, धीरेंदर सिंह तोमर, रोबिन चौधरी, करन ठेनुआ ने स्वागत किया।

--------------

इनसर्ट

विधानसभा चुनाव में भाजपा का सूपड़ा साफ तय : कालीचरण

नवनियुक्त रालोद जिलाध्यक्ष चौ. कालीचरण सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने जो जिम्मेदारी दी है, वे उसे इमानदारी के साथ निभाएंगे। पत्रकारवार्ता में उन्होंने दावा किया है कि भाजपा की जन विरोधी नीतियों को लेकर किसान, मजदूर व अन्य हर वर्ग में गुस्सा है। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा का सूपड़ा साफ तय है। रालोद व सपा के पक्ष में माहौल बन रहा है। डीजल पेट्रोल, रसोई गैस व खाद्यान के भाव आसमान पर हैं। इससे हर तबका परेशान है। बेरोजगारों को रोजगार नहीं मिल रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.