Move to Jagran APP

समाज को नई दिशा देने का काम करे ब्राह्मण : पांडेय

अलीगढ़ : अतरौली के राजगोपाल धर्मशाला में रविवार को भगवान परशुराम सम्मेलन एवं सम्मान समारा

By JagranEdited By: Published: Mon, 07 May 2018 12:00 AM (IST)Updated: Mon, 07 May 2018 12:36 AM (IST)
समाज को नई दिशा देने का   काम करे ब्राह्मण : पांडेय
समाज को नई दिशा देने का काम करे ब्राह्मण : पांडेय

अलीगढ़ : अतरौली के राजगोपाल धर्मशाला में रविवार को भगवान परशुराम सम्मेलन एवं सम्मान समारोह हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित महेद्र नाथ पाडेय ने भाग लिया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि संविधान निर्माता बाबा साहब हों या अन्य महापुरुष सभी को शिक्षा देने का काम ब्राह्मण समाज ने किया है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि समय के अनुसार जैसी जरूरत हो वैसी दिशा ब्राह्मणों को देनी चाहिए। तुष्टिकरण करने वालों से दूर रहो। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार सभी वर्गो के लिए काम कर रही है। उन्होंने अतरौली से अपना गहरा नाता बताया। सासद सतीश गौतम ने कहा कि चुनाव हो या और कार्यक्रम ब्राह्माण समाज के लोग हमेशा बढ़ चढ़कर भाग लेते हैं। विश्व ब्राह्मण संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेश भारद्वाज ने संगठित रहने की सीख दी। कहा, संगठित रहने पर अन्य कोई आपका सामना नहीं कर पाएगा। उन्होंने कहा कि समाज के गरीब लोगों की सहायता करने में कतई पीछे न हटें। पूर्व मंत्री एवं सिकंदराराऊ से विधायक रामवीर उपाध्याय ने कहा कि राजनीति में बढ़ चढ़कर भाग लें, जिससे कि विधायक, सांसद, मेयर, चेयरमैन आदि बन सकें। सम्मेलन को हाथरस चेयरमैन आशीष शर्मा, डा. सुरेश पचौरी, शिशु शर्मा, ब्राह्मण संघ की महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष गौरी शर्मा, ठा. रघुराज सिंह, शिवनारायण शर्मा, चौ. रिषीपाल सिंह, मधु मिश्रा, सुनील पाडेय, डा. राजीव अग्रवाल आदि ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता सुनील कौशल महाराज व संचालन संजीव शर्मा व राहुल शर्मा ने किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के आने से पहले रामवीर उपाध्याय अपना संबोधन करके चले गए, जिसकी काफी चर्चा रही। वहीं डा. महेद्र नाथ पाडे के आने के बाद मंच पर भाजपा से जुड़े नेता ही मौजूद थे। अन्य पार्टियों से जुड़े ब्राह्मण नेताओं ने कार्यक्रम और मंच से दूरी बनाई रखी। ब्राह्माण समाज ने भाजपा से निष्कासित मधु मिश्रा को पार्टी में लेने का प्रदेश अध्यक्ष से आग्रह किया। आयोजक संदीप शर्मा व चंदन शर्मा ने आभार जताया। इस मौके पर रामअवतार शर्मा, जिला पंचायत सदस्य राकेश शर्मा, सतीश उपाध्याय, सुबोध शर्मा उर्फ भूरा पंडित, रमेश भारद्वाज, नीलिमा पाठक, मनोज शर्मा, प्रशात मुदगल, संजय शर्मा, करुणानिधि, अंकित शर्मा, संतोष शर्मा, देवेंद्र पाठक, गौतम तिवारी, सीताराम शर्मा, गौरव शर्मा, पंकज शर्मा, अतुल भारद्वाज, चेतन शर्मा, ज्ञानेश शर्मा, अखिलेश शर्मा, मंगल गुप्ता, भोला पंडित आदि थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.