Move to Jagran APP

अलीगढ़ के कासिमपुर के लिटिल चैंप के डांस पर फिल्म अभिनेत्री माधुरी दीक्षित बोलीं, वाह सोहेल

टीवी शो में दिखाया हैरतअंगेज प्रदर्शन छू लिया जजों का मन दर्शकों से खूब बटोरी तालियां।

By JagranEdited By: Published: Sun, 28 Feb 2021 01:41 AM (IST)Updated: Sun, 28 Feb 2021 01:41 AM (IST)
अलीगढ़ के कासिमपुर के लिटिल चैंप के डांस पर फिल्म अभिनेत्री माधुरी दीक्षित बोलीं, वाह सोहेल
अलीगढ़ के कासिमपुर के लिटिल चैंप के डांस पर फिल्म अभिनेत्री माधुरी दीक्षित बोलीं, वाह सोहेल

जागरण संवाददाता अलीगढ़ : कलर्स टीवी चैनल पर शनिवार रात डांस दीवाने -3 में जिले के कासिमपुर कस्बा स्थित एफसीआइ कालोनी रामपुर के छह वर्षीय लिटिल चैंप सोहेल खान ने खूब धमाल मचाया। अपने हैरतअंगेज डांस से दर्शकों को दांतों तले अंगुलिया दबाने पर विवश कर अमिट छाप छोड़ी। शो में जज के रूप में मौजूद फिल्म स्टार माधुरी दीक्षित समेत अन्य को भी प्रभावित किया। सोहेल पहले भी बिग बास के फिनाले में फिल्म अभिनेता सलमान खान के सामने डांस का जलवा बिखेर चुके हैं। सोहेल तीन साल की उम्र में ही डांस के जरिए अपनी धाक जमा चुके हैं। सोहेल के पिता शहनाज खान मोटर मैकेनिक है और मां गृहणी हैं। कलर्स चैनल पर शनिवार रात 9:30 बजे डांस दीवाने- 3 के एपीसोड में सोहेल ने मंच पर बेहतरीन डांस कर लोगों का मन मोह लिया। घर व पड़ोस में लोग इस दौरान टीवी पर निगाहें लगाकर सोहेल का डांस देखते रहे।

loksabha election banner

.......

नुमाइश में कोहिनूर मंच पर मखमली आवाज का चला जादू

जासं, अलीगढ़ : नुमाइश के कोहिनूर मंच पर गजल-ए-शाम का आयोजन किया गया। दीपक पांडेय ने अपनी मखमली आवाज से श्रोताओं को मुग्ध कर दिया। धूम-धड़ाके से दूर कोहिनूर मंच शनिवार को बहुत सुकून में नजर आया। सभी ने बड़ी तसल्ली से गजल का आनंद लिया। तबले पर पंकज राय, ढोलक पर रहे वीरेंद्र, सितार पर आनंद मिश्रा रहे। इनकी संगत ने दीपक पांडेय की आवाज लयबद्ध हो गई। देररात तक लोग आनंद लेते रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा के केंद्रीय सह कार्यक्रम प्रभारी आरपी सिंह व आइजी पीयूष मोर्डिया ने दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यक्रम में संजय सिंह व सिटी मजिस्ट्रेट विनीत कुमार भी मौजूद थे। संचालन आरटीओ केडी सिंह गौर ने किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.