Independence Day in Aligarh: कौड़ियागंज में भाजपाइयों ने निकाली विशाल तिरंगा यात्रा
Independence Day in Aligarh स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भाजपा युवा नेता विनय वार्ष्णेय उर्फ बिट्टू के नेतृत्व में कस्बा कौड़ियागंज में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर भाजपा नेता विनय वार्ष्णेय ने शुभारंभ किया।
अलीगढ़, जागरण टीम: अलीगढ़ के अकराबाद में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भाजपा युवा नेता विनय वार्ष्णेय उर्फ बिट्टू के नेतृत्व में कस्बा कौड़ियागंज में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा नेता विनय वार्ष्णेय ने तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया।
तिरंगा यात्रा कस्बा कौड़ियागंज से नगरिया पट्टी चाहरम, शाहगढ़, गंगागढ़ आदि जगह गयी जहां देशभक्तों ने तिरंगा यात्रा का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।
इस मौके पर संजीव जैन, सौरभ वार्ष्णेय, शिवम शर्मा, सुमित मिश्रा, नितेश शर्मा,सौरभ ठाकुर, शशांक पंडित, वीरेश लोधी, हरेंद्र लोधी, गणेश, अमित यादव, राहुल बघेल, सचिन गोस्वामी, राजन मिश्रा,आशीष राघव,छोटू चौधरी, सौरभ शर्मा,नितिन वार्ष्णेय,शिवम हिन्दू, अनुराग वार्ष्णेय, गौरव राजपूत, आरिफ खान, सादाब खान, छोटू खान, नहीम मेव, शानू खान, मंगल लोधी, अखिलेश महाजन, अर्जुन मिश्रा, मोनू शर्मा, जितेंद्र बघेल आदि थे।