Move to Jagran APP

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह अलीगढ़ में टटोलेंगे चुनावी नब्ज

किसानों के आंदोलन में भले ही तमाम राजनीतिक दल हुंकार भर रहे हों मगर इससे इतर भाजपा 2022 के लक्ष्य पर निशाना साधने की तैयारी में जुट गई है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 01 Feb 2021 01:42 AM (IST)Updated: Mon, 01 Feb 2021 01:42 AM (IST)
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह अलीगढ़ में टटोलेंगे चुनावी नब्ज
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह अलीगढ़ में टटोलेंगे चुनावी नब्ज

जागरण संवाददाता, अलीगढ़ : किसानों के आंदोलन में भले ही तमाम राजनीतिक दल हुंकार भर रहे हों, मगर इससे इतर भाजपा 2022 के लक्ष्य पर निशाना साधने की तैयारी में जुट गई है। संगठन शिल्पी के नाम से मशहूर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह सोमवार को सीधे बूथ स्तर के कार्यकर्ता से संवाद करेंगे। चर्चा है कि बूथ, सेक्टर अध्यक्ष व उनकी टीम को वह चुनाव में जुटने का मूलमंत्र देंगे।

loksabha election banner

पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा के प्रदेश सह संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह दो दिनों से बैठकें कर रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह का महानगर में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से संवाद चौकाने वाला है। यह पंचायत चुनाव से एकदम इतर है। पार्टी सूत्रों की मानें तो प्रदेश अध्यक्ष 2022 के विधानसभा चुनाव से संबंधित बैठक लेने आ रहे हैं। वे बूथ अध्यक्ष, बूथ समितियां, वार्ड अध्यक्ष व सेक्टर प्रभारी के साथ बैठक करेंगे। भाजपा पार्षद और मोर्चा से भी अलग-अलग बैठकें तय हैं। सोमवार को सुबह 11 से लेकर शाम 4:30 बजे तक रघुनाथ पैलेस में बैठकें हैं। भाजपा का नारा रहा है कि एक बूथ, 10 यूथ। यही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत रही है। 2017 में बूथ कमेटियों को मजबूत करके ही पार्टी ने विधानसभा चुनाव जीता था। चुनाव से पहले भाजपा के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने स्वयं अलीगढ़ बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन को संबोधित किया था। अभी 20 दिन पहले वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने लखनऊ में बैठक कर संदेश दिया था कि 2022 का चुनाव बूथ समितियों को मजबूत करके लड़ा जाएगा। सोमवार को स्वतंत्र देव सिंह सीधे संवाद में कार्यकर्ताओं को चुनाव में जुटने का मूलमंत्र देंगे। वे तमाम बूथ अध्यक्षों के उदाहरण देंगे, जो बूथ से लेकर प्रदेश तक पहुंचे हैं। चुनाव में बूथ समितियों की क्या योजना होती है, उसे बताएंगे। महानगर में बूथ समितियों और सेक्टर की टीम की स्थिति क्या है, उसके बारे में भी जानेंगे।

बूथ समिति संगठन का आधार: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह का अलीगढ़ आगमन पर स्वागत किया गया। मडराक टोल प्लाजा पर महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष को फूलमालाओं से लाद दिया। रात नौ बजे वे सर्किट हाउस पहुंचे। सांसद सतीश कुमार गौतम, जिलाध्यक्ष ऋषिपाल सिंह, एमएलसी डा. मानवेंद्र प्रताप सिंह, खैर विधायक अनूप प्रधान, प्रदेश मंत्री अनिता जैन आदि मौजूद थे। वित्त राज्यमंत्री संदीप सिंह ने भी प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात की। प्रदेश अध्यक्ष ने रात में ही सोमवार की बैठक की तैयारियों की समीक्षा की। कहा, बूथ समिति संगठन का आधार है, उस पर विशेष ध्यान देना है। बैठक में कुछ पदाधिकारियों पर प्रदेश अध्यक्ष नाराज भी हुए। पदाधिकारी सकते में आ गए। प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मंत्री जयवीर सिंह के घर भी गए। प्रदेश अध्यक्ष वार्ड 42 रामबाग गली नंबर आठ में सुबह सात बजे स्वच्छता अभियान में जुटेंगे। वार्ड को पॉलीथिन मुक्त करने का संकल्प दिलाएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.