Move to Jagran APP

भाजपा नेता रघुराज के बेटे पर डकैती का मुकदमा, बरौली विधायक के रिश्तेदार पर किया था हमला Aligarh news

उत्तर प्रदेश श्रम व कर्मकार सन्निर्माण परामर्शदात्री समिति के अध्यक्ष और भाजपा नेता रघुराज सिंह के बेटे नीशू के खिलाफ बन्नादेवी थाने में गुरुवार को डकैती का मुकदमा दर्ज किया गया।

By Sandeep SaxenaEdited By: Published: Fri, 14 Feb 2020 10:35 AM (IST)Updated: Fri, 14 Feb 2020 04:00 PM (IST)
भाजपा नेता रघुराज के बेटे पर डकैती का मुकदमा, बरौली विधायक के रिश्तेदार पर किया था हमला Aligarh news

अलीगढ़[जेएनएन]: उत्तर प्रदेश श्रम व कर्मकार सन्निर्माण परामर्शदात्री समिति के अध्यक्ष और भाजपा नेता रघुराज सिंह के बेटे नीशू के खिलाफ बन्नादेवी थाने में गुरुवार को डकैती का मुकदमा दर्ज किया गया। नीशू पर अपने आठ-दस साथियों के साथ बरौली के भाजपा विधायक दलवीर सिंह के रिश्तेदार पर हमला कर फायङ्क्षरग करने, चेन व घड़ी छीनने का आरोप है।

loksabha election banner

यह है मामला

दलवीर के बेटे राकेश कुमार सिंह के साढ़ू राजकुमार सिंह निवासी प्रतिभा कॉलोनी बुधवार रात स्कॉर्पियो से रॉयल रेजीडेंसी में शादी समारोह में आए थे। रात करीब 11 बजे लौटते वक्त पीछे से दो गाडिय़ां हूटर बजाते हुए आईं। रास्ते में जाम लगने से राजकुमार की स्कॉर्पियो रुक गई थी। दोनों गाडिय़ों में रघुराज सिंह के बेटे नरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ नीशू व आठ-दस लोग थे उन्होंंने राजकुमार से मारपीट की। किसी भारी चीज से नाक पर प्रहार किया। नाक में गंभीर चोट आने खून निकलने लगा।

'आज तुझे जान से मार देंगे'

हमलावरों ने गाली-गलौज करते हुए कहा, 'आज तुझे जान से मार देंगे।Ó आरोप है कि राजकुमार से चेन व घड़ी छीन ली। जान से मारने की नीयत से फायर किया, जिसमें वे बाल-बाल बचे। शोर सुनकर सतेंद्र पाल सिंह, रेशमपाल सिंह पहुंचे, जिन्हें आते देख हमलावर धमकी देते हुए भाग निकले। बाद में बरौली विधायक के नाती विजय सिंह पप्पू भी पहुंच गए और मौसा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इंस्पेक्टर बन्नादेवी रवींद्र कुमार दुबे ने बताया कि नीशू व आठ-दस अज्ञात लोगों के खिलाफ डकैती में मुकदमा लिखा है।

होती रही जोर आजमाइश

राजकुमार ने थाने में देर रात तहरीर दे दी थी, लेकिन गुरुवार दोपहर दो बजे तक मुकदमा नहीं लिखा गया। दोनों पक्षों से जोर आजमाइश होती रही। दोपहर बाद नीशू के खिलाफ डकैती की धारा में मुकदमा दर्ज हुआ।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.