विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिनदहाड़े 9 महिलाओं से तमंचे के बल पर कुंडल-पायजेब लूटे, अलीगढ़ के मडराक में दहशत का माहौल

Published: Sun, 17 May 2026 02:02 PM (IST)

अलीगढ़ के मडराक थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चारा काट रही 9 महिलाओं से तमंचे के बल ...और पढ़ें

पीड़ित महिलाएं।

पीड़ित महिलाएं।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सूत्र, मडराक(अलीगढ़)। पुलिस से बेखौफ बाइक सवार बदमाश दिनदहाड़े गांव के निकट चारा काट रही 9 महिलाओं से तमंचे के बल पर सोने के कुंडल व पायजेब लूटकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है।

मडराक थाना क्षेत्र के गांव भकरौला निवासीगण करीब दस महिलाएं रविवार सुबह साढ़े दस बजे गांव के निकट चारा काट रही थींं। इसी बीच काले रंग की अपाचे बाइक सवार बदमाश आ गए। एक बदमाश नकाबपोश था, जबकि दूसरे ने हेलमेट पहना था। बदमाशों ने पहले महिलाओं से गांव का नाम पूछा। इसी बीच तीन महिलाएं सिर पर गठरी ले जाने लगीं।

तमंचा दिखाकर धमकी दी

तभी बदमाशों ने महिलाओं से गाली-गलौज करते हुए गठरी गिरवा दी और सभी महिलाएं यहीं बैठ जाने के लिए कहा, बदमाशों ने गोली मार देने की धमकी देते हुए एक महिला की कनपटी पर तमंचा रख दिया।

aligarh police investe small

इन महिलाओं के कुंडल और पाजेब लूटे

बदमाश भकरौला निवासीगण गुड़िया पत्नी रघुराज, सुनीता पत्नी राजकुमार, दिनेशा पत्नी लालाराम, कुंती पत्नी योगेंद्र, प्रेमलता पत्नी बंटी, रेखा पत्नी जसवंत, कमलेश पत्नी संदेश, कमलेश पत्नी दऊआ, पूनम पत्नी नारायण सहित नौ महिलाओं से सोने के कुंडल व पायजेब लूटकर फरार हो गए।

गांव पहुंचकर महिलाओं ने मचाया शोर

महिलाओं महिलाओं ने गांव पहुंचकर शोर मचाया तो ग्रामीण भी मौके पर आ गए। लूट की सूचना पर इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार पांडेय पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंंने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले हैं। दिनदहाड़े तमंचे के बल पर हुई लूट की वारदात से इलाके में दहशत है, वहीं पुलिस की गश्त पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें- आगरा के सरकारी गोदाम से बचाए रेड सेंड बोआ सांप, चूहों की संख्या करते हैं कंट्रोल

यह भी पढ़ें- आगरा में 'जय भीम' पर आपत्तिजनक टिप्पणी, नीला झंडा लेकर प्रदर्शन करने निकले समाज के लोग