विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आगरा में 'जय भीम' पर आपत्तिजनक टिप्पणी, नीला झंडा लेकर प्रदर्शन करने निकले समाज के लोग

Published: Sun, 17 May 2026 01:18 PM (IST)

इंटरनेट मीडिया पर 'जय भीम' के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी के वीडियो से जाटव समाज में आक्रोश फैल गया है। आगरा ...और पढ़ें

आगरा में नीला झंडा लेकर विरोध करते समाज के लोग।

आगरा में नीला झंडा लेकर विरोध करते समाज के लोग।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, आगरा। इंटरनेट मीडिया पर जयभीम के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी का वीडियो प्रसारित होने के बाद जाटव समाज में आक्रोश फैल गया।

रविवार को बड़ी संख्या में समाज के लोग थाना सिकंदरा पहुंच गए और युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने का घेराव किया।

समाज की भावनाओं को आहत करने वाले शब्द का प्रयोग किया

प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप है कि वीडियो में युवक ने समाज की भावनाओं को आहत करने वाले शब्दों का प्रयोग किया है। इससे समाज में रोष व्याप्त है। लोगों ने पुलिस से तत्काल कार्रवाई की मांग करते हुए आरोपित को गिरफ्तार करने की बात कही।

पुलिस ने युवक की पहचान की 

बताया जा रहा है कि वीडियो में दिखाई देने वाला युवक अकबरा क्षेत्र का निवासी रवि यादव है। पुलिस वीडियो की सत्यता और युवक की पहचान की जांच कर रही है।
थाना सिकंदरा पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- आगरा के सरकारी गोदाम से बचाए रेड सेंड बोआ सांप, चूहों की संख्या करते हैं कंट्रोल