बरेली से अलीगढ़ आए भाजपाइयों की कार खड़े ट्रैक्टर से टकराई, छह घायल
भाजपा के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में भाग लेकर बरेली वापस लौट रहे भाजपाइयों की कार इगलास क्षेत्र में खड़े हुए टै्रक्टर से टकरा गई। इसमें कार सवार छह लोग घायल हो गए।
अलीगढ़ (जेएनएन)। भाजपा के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में भाग लेकर बरेली वापस लौट रहे भाजपाइयों की कार
इगलास क्षेत्र में खड़े हुए टै्रक्टर से टकरा गई। इसमें कार सवार छह लोग घायल हो गए। टक्कर होते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर आ गए। ग्रामीणों ने सभी को इगलास के सामुदायिक केंद्र में भर्ती करा दिया है।
बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में बरेली से आए थे भाजपाई
बुधवार को अलीगढ़ में रामघाट रोड पर चाहर एकेडमी के पास मैदान में भाजपा का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन हुआ था। इसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत एक आधा दर्जन मंत्री आए थे। इस सम्मेलन में बरेली से भाजपाई आए थे।
रास्ता भटक गए थे कार सवार
बताते हैं कि सम्मेलन में भाग लेकर बरेली लौट रहे भाजपाई रास्ता भटक गए। कार में सवार भाजपाई बरेली की ओर जाने की बजाय मथुरा रोड पर चले गए। इगलास रोड पर गांव तेहरा के समीप उनकी कार खड़े ट्रैक्टर से टकरा गई। इससे कार में सवार छंगामल मौर्य पार्षद, अजय रत्नाकर पूर्व पार्षद, राजबहादुर सक्सेना महामंत्री पिछड़ा वर्ग, अरुण कश्यप महानगर मंत्री, अजय वर्मन अनुसूचित मोर्चा व होरीलाल निवासी कटरा चांद खां बरेली घायल हो गए। सभी घायलों को इगलास के सामुदायिक केंद्र में भर्ती किया गया है।