Move to Jagran APP

दिल्ली से आई बारात बिन दुल्हन वापस लौटी, ये रही वजह Aligarh News

देहलीगेट क्षेत्र के मथुरा बाईपास स्थित विवेकानंद कॉलेज के सामने बनी एक कालॉनी में बुधवार रात दिल्ली से आई बारात बगैर दुल्हन के वापस लौट गई।

By Sandeep SaxenaEdited By: Published: Thu, 20 Feb 2020 03:00 PM (IST)Updated: Thu, 20 Feb 2020 06:06 PM (IST)
दिल्ली से आई बारात बिन दुल्हन वापस लौटी, ये रही वजह Aligarh News
दिल्ली से आई बारात बिन दुल्हन वापस लौटी, ये रही वजह Aligarh News

अलीगढ़ [जेएनएन]। देहलीगेट क्षेत्र के मथुरा बाईपास स्थित विवेकानंद कॉलेज के सामने बनी एक कालॉनी में बुधवार रात दिल्ली से आई बारात बगैर दुल्हन के वापस लौट गई। कुछ लोगों ने बात बनाने की भी कोशिश की, लेकिन मामला थाने तक पहुंच गया। बारात दिल्ली से आई थी। दुल्हे की मां ने दुल्हन को देखने की जैसे ही इच्छा जताई तभी अचानक बात बिगड़ गई। इसको लेकर विवाद हो गया और बारात को बिना दुल्हन के बैरंग लौटना पड़ा।

loksabha election banner

यह है मामला

मामला इस प्रकार था कि जब लड़की पक्ष ने लड़के को देखा था और शादी तय हुई थी। तब लड़की पक्ष को बताया गया कि लड़के की मां नहीं है। जब बुधवार को बारात लड़की के घर पहुंची तो उसमें लड़के की मां भी थी। लड़के की मां ने दुल्हन को देखने की इच्छा जाहिर की।

मैं लड़के की मां हूं

लड़की पक्ष ने बस इतना कह दिया कि लड़की कपड़े पहन रही है पर आप कौन हैं। लड़के की मां ने कहा कि में लड़के की मां हूँ तब इतना सुन लड़की पक्ष ने कहा कि शादी तय करते समय बताया गया था कि लड़के की मां नहीं है। बस इतनी बात से ही बात बढ़ती चली गई। मौके पर देहलीगेट पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने में बुला लिया। कुछ लोगों ने दोनों पक्षों को समझाने का भी  प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। मगर बात नहीं बनने पर बारात बिना दुल्हन के दिल्ली वापस लौट गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.