Move to Jagran APP

Diwali 2021 : अलीगढ़ के दीयों से जगमग होगी अयोध्या, जानिए मामला Aligarh news

इस बार दीपावली पर्व पर अयोध्या में आयोजित होने वाले दीपोत्सव 2021 में अलीगढ़ की मिट्टी से बने दीये भी अपनी रोशनी करेंगे। शासन स्तर से इसके लिए सभी जिलों का आदेश आ गए हैं। इसमें हर ग्राम पंचायत की मिट्टी से पांच-पांच दिए बनाकर भेजने के निर्देश दिए हैं।

By Anil KushwahaEdited By: Published: Sun, 31 Oct 2021 06:16 AM (IST)Updated: Sun, 31 Oct 2021 06:30 AM (IST)
अयोध्या में आयोजित होने वाले दीपोत्सव 2021 में अलीगढ़ की मिट्टी से बने दीये भी अपनी रोशनी करेंगे।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता । इस बार दीपावली पर्व पर अयोध्या में आयोजित होने वाले दीपोत्सव 2021 में अलीगढ़ की मिट्टी से बने दीये भी अपनी रोशनी करेंगे। शासन स्तर से इसके लिए सभी जिलों का आदेश आ गए हैं। इसमें हर ग्राम पंचायत की मिट्टी से पांच-पांच दिए बनाकर भेजने के निर्देश दिए हैं। जिले में इस पर पहल शुरू हो गई है। जिला पंचायती राज अधिकारी ने जिले के सभी ग्राम पंचायत सचिवों व सहायक विकास अधिकारियों को आदेश जारी कर दिया है। ब्लाक स्तर पर यह दीये एकत्रित किए जा रहे हैं। दो नवंबर को यह अलीगढ़ से आयोध्या के लिए रवाना किए जाएंगे। सीडीओ व डीएम इन दीयों को रवाना करेंगे। इस पहल से जिले के लोगों का अयोध्या से जुड़ाव बढ़ेगा।

loksabha election banner

डा राम मनोहर लोहिया अवध विश्‍वविद्यालय में होगा दीपोत्‍सव

दीपावली के त्योहार पर हर साल अयोध्या नगरी में दीपोत्सव होता है। इसमें मिट्टी के दीपक से रोशनी की जाती है। इस बार डा. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रदेश की योगी सरकार ने एक नई पहल शुरू की है। अलीगढ़ समेत सूबे के सभी जिलों के गांव का सहयोग लिया जा रहा है। इसके लिए शासन ने सभी जिलाधिकारियों से अपेक्षा की है कि वह अपने जिले से पंचायतों के माध्यम से दीये बनवाकर अयोध्या में प्रज्जवलित कराने के लिए उपलब्ध कराएं। इसी के तहत अलीगढ़ जिले की सभी ग्राम पंचायतों से पांच-पांच दीपक लिए जाएंगे। डीपीआरओ ने इसके लिए सभी सचिवों व एडीओ को आदेश जारी कर दिए हैं। इसमें सभी को हर पंचायत से पांच-पांच दीपक एकत्र करने का जिम्मा दिया है। वह पंचायत सचिव अपने क्षेत्र की ग्राम पंचायतों से यह दीपक एकत्रित करके ब्लाक तक पहुंचाएंगे। वहां से जिला मुख्यालय और यहां से एकत्र हुए दीयों को अयोध्या भेजा जाएगा। अफसरों के मुताबिक जिले के 12 ब्लाकों में कुल 867 ग्राम पंचायतें हैं। ऐसे में करीब 4300 से अधिक दीए अलीगढ़ से अयोध्या भेजे जाएंगे।

इनका कहना है

अयोध्या दीपोत्सव को सफल बनाने के लिए यह पहल शुरू हुई है। इससे हर ग्राम पंचायत के लोगों का अयोध्या से जुड़ाव बढ़ेगा। दो नवंबर को यहां से दीये अयोध्या भेजे जाएंगे। पंचायत की मिट्टी से ही इन्हें तैयार किया जाएगा।

धनंजय जायसवाल, डीपीआरओ


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.