दीवाली की बासी मिठाइयां अब तक खा रहे तो हो जाएं सावधान, सेहत का हो सकता है भारी नुकसान
त्योहारों के बाद बची बासी मिठाइयां खाना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है।

ये तस्वीर AI द्वारा जनरेट की गई है।
HighLights
बासी मिठाइयां खाने से फूड पॉइजनिंग का खतरा।
दूध-मावा की मिठाइयों में बैक्टीरिया जल्दी पनपते हैं।
निर्माण तिथि जांचें, खराब मिठाई का सेवन न करें।
जागरण संवाददाता, अलीगढ़। त्योहार के बाद घरों में बची मिठाइयों को कई दिनों तक खाना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। दूध, मावा और छैना से बनी मिठाइयां जल्दी खराब हो सकती हैं।
इन्हें लंबे समय तक सामान्य तापमान पर रखने से बैक्टीरिया पनपने का खतरा रहता है। ऐसी मिठाइयां खाने से उल्टी, दस्त, पेट दर्द व फूड प्वाइजनिंग की शिकायत हो सकती है।
मिठाई खरीदते समय उसके निर्माण व उपयोग की अंतिम तिथि जरूर देखें। खुले में रखी, रंग या गंध बदली मिठाई न खाएं। बची मिठाई को उचित तापमान पर सुरक्षित रखें और संदेह होने पर इस्तेमाल न करें। पेट संबंधी परेशानी होने पर चिकित्सक से परामर्श लें।
डॉ. मोहसिन रजा, वरिष्ठ सर्जन