यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Asia Cup T20 cricket: भारतीय टीम की हार ने दिलाई महेंद्र सिंह धोनी की याद
एशिया कप टी-20 क्रिकेट मुकाबले में मंगलवार को भारतीय क्रिकेट टीम की हार से जिले के क्रिकेट प्रेमी निराशा में ...और पढ़ें

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। एशिया कप टी-20 क्रिकेट मुकाबले में मंगलवार को भारतीय क्रिकेट टीम की हार से जिले के क्रिकेट प्रेमी निराशा में डूब गए। उनकी निराशा इसलिए और भी बढ़ गई क्योंकि इस हार से भारतीय टीम के अगले चरण में पहुंचने की उम्मीदें लगभग खत्म हो चुकी हैं।
बाजारों में क्रिकेट का लिया आनंद
श्रीलंका टीम के साथ भारतीय टीम के मुकाबले को देखने के लिए क्रिकेट प्रेमी शाम से ही घरों में टीवी के सामने बैठ गए थे। बाजारों व इलेक्ट्रानिक्स की दुकानों पर भी लोग मैच का हाल लेते रहे। एमके एलीगेरियन क्रिकेट अकादमी के कोच मंसूर अहमद ने कहा कि प्रशिक्षु क्रिकेटर्स के कहने पर शाम का प्रशिक्षण भी स्थगित कर दिया था।
हार से क्रिकेट प्रेमी निराश
इस मैच से भारतीय टीम के टूर्नामेंट में बने रहने की बड़ी उम्मीद थी मगर, हार से निराशा हुई। प्रशिक्षु क्रिकेटर रमांश ने अभी भी उम्मीद नहीं छोड़ी है। उनका कहना है कि शायद रन रेट के हिसाब से भारतीय टीम अगला मैच बड़े अंतर से जीते और उसके टूर्नामेंट में बने रहने की उम्मीद जगे। इस तरह की गणित पर कई क्रिकेटर देर रात तक चर्चा भी करते रहे।
खल रही है धोनी की कमी
अलीगढ़ क्रिकेट एकेडमी में प्रशिक्षण ले रहे खिलाड़ी गौरव सक्सेना उर्फ किटटू का कहना है कि महेंद्र सिंह धोनी का टीम में न होना महसूस हो रहा है। धोनी यदि होते तो शायद भारतीय टीम की ऐसी हालत नहीं होती।
महिला के साथ की मारपीट
अलीगढ़। इगलास कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति का कहना है कि वह राजस्थान में रहकर मजदूरी करता है। गांव में पत्नी, चार बेटी व बेटा रहते हैं। उसके परिवार के कुछ लोग उससे रंजिश मानते है और आए-दिन पत्नी व बच्चों के साथ मारपीट करते हैं। विगत शनिवार को वह पत्नी व बड़ी बेटी को खींच कर अपने घर में लगे गए और मारपीट की। रविवार को पुन: आरोपित उसके घर में घुसआए और बेटियों व पत्नी को बांधकर मारपीट की। पत्नी के साथ छेड़छाड़ करते हुए कपड़े काट दिए। घटना के महिला के चोटें आई हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर भूरी सिंह, रमेश, विपिन कुमार, ममता उर्फ कुशमा व ममता खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
