Move to Jagran APP

महंगाई व रसोई के दामों में वृद्धि से महिलाओं में गुस्सा

खैर क्षेत्र में दिन प्रतिदिन बढ़ रही महंगाई व रसोई गैस के दामों में हो रही वृद्धि से महिलाओं में भी आक्रोश बढ़ने लगा है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 01 Mar 2021 08:13 PM (IST)Updated: Mon, 01 Mar 2021 08:18 PM (IST)
महंगाई व रसोई के दामों में वृद्धि से महिलाओं में गुस्सा
महंगाई व रसोई के दामों में वृद्धि से महिलाओं में गुस्सा

अलीगढ़ : खैर क्षेत्र में दिन प्रतिदिन बढ़ रही महंगाई व रसोई गैस के दामों में हो रही वृद्धि से महिलाओं में भी आक्रोश बढ़ने लगा है। उनका कहना है कि तीन माह में गैस सिलेंडर के दामों में करीब 200 रुपये कह बढ़ोतरी कर दी गई। वहीं पेट्रोल व डीजल के दाम भी लगातार आसमान पर पहुंच गए हैं। बढ़ती महंगाई का असर उनकी रसोई पर भी पड़ रहा है। पहले की अपेक्षा सभी चीजें काफी महंगी हो गई हैं, जिसके कारण मध्यमवर्गीय परिवारों के सामने संकट खड़ा हो गया है।

loksabha election banner

बोली गृहणियां

पहले सरकार गैस सिलेंडर पर सब्सिडी देती थी। अब बंद कर दी गई है। गरीब परिवारों को निश्शुल्क सिलेंडर दिला दिए लेकिन जब आए दिन गैस के दाम बढ़ा दिए जाते हैं। गरीब परिवारों के सामने 837 रुपये का सिलेंडर लेना सपने जैसा हो गया है।

-सुलेखा, रसूलपुर इतनी मंहगाई में मध्यमवर्गीय परिवारों का घर चलाना मुश्किल हो गया है। रसोई गैस व पेट्रोल के दाम आसमान पर पहुंच गए है। डीजल के दामों में भी वृद्धि हो रही है। इतनी महंगाई में घर कैसे चलाएं। परिवार के सामने विकट स्थिति पैदा हो रही है।

-इंद्रा शर्मा, सराफान खैर लॉकडाउन के कारण पति का कारोबार अभी तक संभल नहीं पाया है। ऊपर से महंगाई व रसोई गैस के दामों ने परेशान करके रख दिया है। खाद्य तेलों के दाम भी आसमान छू रहे हैं। सरकार को लोगों की परेशानियों को देखकर समाधान करना चाहिए।

-सुमन चौधरी, नगला मुन्नीलाल रोजमर्रा की चीजों के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं। सरकार ने गैस सब्सिडी को भी पूरी तरह बंद कर दिया है। अन्य चीजों के दामों में भी वृद्धि हो रही है जिसका असर रसोई के बजट पर भी पड़ रहा है। सरकार को काबू करने के उपाय करने चाहिए।

-मंजू देवी, ऐंचना


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.