विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिलकिस बानो का मामला फिर गरमाया, AMU छात्र संघ अध्यक्ष ने की सुप्रीम कोर्ट से पुनर्विचार की मांग

By Santosh Sharma Edited By: Prateek Gupta
Published: Thu, 19 Nov 2026 03:32 PM (IST)

एएमयू छात्र संघ अध्यक्ष नोमान अशरफ ने बिलकिस बानो मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर पुनर्विचार की मांग की ...और पढ़ें

AMU परिसर।

AMU परिसर।

HighLights

  1. बिलकिस बानो को न्याय दिलाने की अपील की गई।

  2. दोषियों की रिहाई पर सवाल उठाए, पीएम मोदी से आग्रह।

जागरण संवाददाता, अलीगढ़। बिलकिस बानो सामूहिक दुष्कर्म व हत्या के मामले में न्याय की मांग को लेकर छात्र संघ अध्यक्ष नोमान अशरफ ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर पुनर्विचार की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का सम्मान है, लेकिन बिलकिस बानो के साथ नाइंसाफी हुई है। उन्हें इंसाफ मिलना चाहिए।

यूनियन हाॅल में मीडिया से बातचीत में नोमान अशरफ ने कहा कि इस संबंध में मुख्य न्यायाधीश को ज्ञापन भेजा गया है। इसमें सुप्रीम कोर्ट से अपने फैसले पर पुनर्विचार करने और मामले की न्यायिक समीक्षा करने की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि मामले में आरोपितों की रिहाई के फैसले पर पुनर्विचार होना चाहिए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी अपील की कि वे मुस्लिम महिलाओं को आगे बढ़ाने की बात करते हैं और तीन तलाक के मुद्दे पर कानून बनाया गया है। ऐसे में बिलकिस बानो को भी न्याय दिलाने के लिए प्रयास किए जाने चाहिए।

उन्होंने कहा कि महिलाओं को सम्मान और न्याय दिलाने की बात तभी सार्थक होगी, जब बिलकिस बानो को भी इंसाफ मिलेगा। दोषियों की रिहाई के बाद फूल-मालाओं से स्वागत करने वाले भाजपा नेताओं की भूमिका पर सवाल उठाते हुए पूछा कि क्या इस तरह से रेप कल्चर को बढ़ावा दिया जा रहा है?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।