विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

AMU की सबा हैदर ने लहराया अमेरिकी चुनाव में जीत का झंडा, अलीगढ़ में मन रहा जश्न

By Gaurav Dubey Edited By: Prateek Gupta
Published: Thu, 05 Nov 2026 10:17 PM (IST)

एएमयू की पूर्व छात्रा सबा हैदर ने अमेरिका के इलिनाय राज्य में स्टेट रिप्रजेंटेटिव चुनाव में डिस्ट्रिक्ट-84 से 71.8 प्रतिशत ...और पढ़ें

अमेरिका में हुए चुनाव में जीत हासिल करने वालीं AMU की सबा हैदर।

अमेरिका में हुए चुनाव में जीत हासिल करने वालीं AMU की सबा हैदर।

HighLights

  1. सबा हैदर ने इलिनाय स्टेट रिप्रजेंटेटिव चुनाव में जीत दर्ज की।

  2. उन्होंने डिस्ट्रिक्ट-84 से 71.8 प्रतिशत मतों के साथ विजय प्राप्त की।

जागरण संवाददाता, अलीगढ़। AMU (अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी) की बेटी सबा हैदर ने अमेरिका में अपना वर्चस्व कायम किया है। उन्होंने अमेरिका के इलिनाय राज्य में स्टेट रिप्रजेंटेटिव चुनाव में डिस्ट्रिक्ट-84 से 71.8 प्रतिशत मत हासिल कर शानदार जीत हासिल की है।

जिला ओलिंपिक एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने एएमयू छात्रसंघ के पूर्व उपाध्यक्ष व सबा के रिश्तेदार हैदर अली खान असद को इस उपलब्धि पर उनके आवास पर सम्मानित किया। वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए सबा हैदर को भी शुभकामनाएं दीं। हैदर अली ने भावुक होते हुए कहा कि सबा की जीत केवल परिवार ही नहीं, बल्कि एएमयू की तालीम, तहजीब और भारतीय शैक्षिक विरासत की अंतरराष्ट्रीय पहचान के रूप में सामने आई है।

एएमयू ने हमेशा ऐसे प्रतिभाशाली छात्र-छात्राएं तैयार किए हैं, जिन्होंने दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में अपनी मेहनत और काबिलियत से देश का नाम रोशन किया है। एसोसिएशन सचिव मजहर उल कमर ने बताया कि सबा ने एएमयू के वन्यजीव विज्ञान विभाग से एमएससी की शिक्षा प्राप्त की और स्वर्ण पदक हासिल किया था।

वर्ष 2024 में वह ड्यूपेज काउंटी बोर्ड का चुनाव भी जीत चुकी हैं। यह उनकी तीसरी चुनावी सफलता है। इस दौरान बाबी वस, मुमताज उल इस्लाम शेरवानी, मोहम्मद इकबाल, शुएब पहलवान, फरहान शेरवानी, जावेद अंसारी आदि मौजूद रहे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।