अलीगढ़ के जखेरा गांव में बुखार से 48 से अधिक बीमार, एक की मौत से लोगों में दहशत
अलीगढ़ के जखेरा गांव में बुखार का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे 48 से अधिक लोग बीमार हैं और एक ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।
HighLights
जखेरा गांव में बुखार का प्रकोप, 48 से अधिक बीमार।
एक व्यक्ति ज्ञान सिंह की मृत्यु से गांव में दहशत।
अतरौली सीएचसी व निजी चिकित्सकों के पास चल रहा इलाज।
जागरण संवाददाता, अलीगढ़। क्षेत्र के गांव जखेरा में इन दिनों बुखार का प्रकोप बढ़ने से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। गांव में 48 से अधिक महिला, पुरुष और बच्चे बुखार की चपेट में बताए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें- यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर अखिलेश का बड़ा एलान, अगले माह सपा जारी करेगी अपना घोषणा पत्र
इनमें से कई तो अतरौली सीएचसी में भर्ती हैं, वहीं अन्य का निजी चिकित्सकों के यहां उपचार चल रहा है। इसी बीच मंगलवार को गांव के 40 वर्षीय ज्ञान सिंह की मृत्यु भी हो गई। एक मृत्यु और काफी संख्या में बीमार होने से गांव में भय का माहौल है।
