विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रिंकू सिंह की तरह IPL में छाएंगे अलीगढ़ के अर्जुन चौधरी, केकेआर टीम में हुआ चयन

Published: Sat, 30 May 2026 07:52 PM (IST)

अलीगढ़ के प्रेमपुर गांव के पुष्पेंद्र उर्फ अर्जुन चौधरी का केकेआर टीम में नेट बॉलर के रूप में चयन हुआ है।

पिसावा के गांव प्रेमपुर में खिलाड़ी अर्जुन चौधरी का स्वागत करते युवा

पिसावा के गांव प्रेमपुर में खिलाड़ी अर्जुन चौधरी का स्वागत करते युवा

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सूत्र, अलीगढ़। पिसावा क्षेत्र के गांव प्रेमपुर के पुष्पेंद्र उर्फ अर्जुन चौधरी का केकेआर टीम में नेट बॉलर के रूप में चयन हो जाने से क्षेत्र के युवाओं में खुशी की लहर दौड़ गई है।

गांव पहुंचने पर ग्रामीणों, परिवारीजनों व मित्र मंडली द्वारा खिलाड़ी का ढोल नगाड़ों के साथ फूलमाला व पगड़ी बांधकर जोरदार स्वागत किया गया है। महेंद्र सिंह के बेटे पुष्पेंद्र उर्फ अर्जुन चौधरी का कोलकाता से गांव पहुंचने पर ग्रामीण व परिवारीजनों द्वारा जोरदार स्वागत किया।

गांव में दौड़ी खुशी की लहर

अर्जुन चौधरी ने गांव के संगम शक्ति विद्यालय से इंटर की परीक्षा पास करने के बाद मथुरा के बाबा कन्हैया डिग्री कॉलेज से ग्रेजुएशन पास की खेल में रुचि के चलते इनका केकेआर टीम में नेट बॉलर के रूप में चयन हो गया। जैसे ही ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई सभी में खुशी की लहर दौड़ गई।

शनिवार को गांव पहुंचने पर सभी ने खिलाड़ी का जोरदार स्वागत किया है। कमांडो धीरज चौधरी, चंद्रपाल सिंह, देवेंद्र सिंह, रनवीर सिंह, रिंकू सिंह, विजय सिंह, रोहित सिंह आदि के नेतृत्व में खिलाड़ी को फूलमाला व पगड़ी बांधकर स्वागत किया तथा ढोल नगाड़ों के साथ गांव में लाया गया। सभी ने खिलाड़ी के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाइयां दी गई है।

यह भी पढ़ें- अलीगढ़ से संभल तक बनेगा 97 KM लंबा स्टेट हाईवे, 4 जिलों से होगी सीधी कनेक्टिविटी