अलीगढ़ में राहुल बनकर अंसार ने रचाई शादी, दिया तीन तलाक; नशीले इंजेक्शन लगाकर दुष्कर्म का आरोप
एक युवती ने अलीगढ़ के मुस्लिम युवक पर धर्म छिपाकर राहुल बनकर शादी करने, तीन तलाक देने और शारीरिक-मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पीड़िता ने हलाला के लिए दबाव बनाने, नशीले इंजेक्शन देने और बेचने की साजिश रचने जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

HighLights
युवक ने राहुल बनकर युवती से शादी की।
तीन तलाक देकर हलाला के लिए दबाव बनाया।
पीड़िता ने बेचने और दुष्कर्म का आरोप लगाया।
जागरण संवाददाता, अलीगढ़। दिल्ली की एक युवती ने अलीगढ़ के मुस्लिम युवक पर धर्म छिपाकर संबंध बनाने, झूठ बोलकर शादी करने और बाद में मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि युवक ने खुद को राहुल बताकर उससे संबंध बनाए, जबकि उसका असली नाम अंसार अली है।
युवती ने तीन तलाक देने, हलाला के लिए दबाव बनाने और बेचने की साजिश रचने जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। युवती की कुछ समय पहले युवक से मुलाकात हुई थी। पीड़िता के अनुसार आरोपित ने अपना नाम राहुल बताकर उससे दोस्ती की और शादी का भरोसा देकर अपने साथ रखा। युवती ने विवाह का दबाव बनाया तो आरोपित ने मंदिर में शादी कर ली।
पहचान दिखाकर किया कांड
बाद में उसे पता चला कि युवक ने अपनी वास्तविक पहचान छिपाई थी। सच्चाई सामने आने के बाद भी आरोपित ने उस पर दबाव बनाकर निकाह कराया। निकाह के बाद उसका उत्पीड़न शुरू हो गया। बाद में उसे तीन तलाक दे दिया है और अब हलाला के नाम पर अन्य लोगों के साथ संबंध बनाने का दबाव बना रहा है। आरोपित उसे गैर पुरुषों के साथ अवैध संबंध बनाने के लिए मजबूर कर धंधे में धकेलना चाहता है।
युवती का आरोप कि आरोपित उसे नशीले इंजेक्शन देता था और बेहोशी की हालत में उसके साथ दुष्कर्म करता था। इतना ही नहीं, उसे कई महीनों तक बंधक बनाकर रखा गया ताकि वह किसी से संपर्क न कर सके। युवती का दावा है कि उसने आरोपित को फोन पर किसी अन्य व्यक्ति से उसे बेचने की बातचीत करते हुए भी सुना था।
पहले उसने रोरावर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी। क्षेत्राधिकार स्पष्ट होने पर प्रकरण को थाना क्वार्सी भेज दिया गया है। सीओ सर्वम सिंह का कहना है कि मामला जनपद अलीगढ़ का नहीं, बल्कि दिल्ली के जहांगीरपुरी क्षेत्र का है। वहीं दोनों की मुलाकात हुई। युवती से पूरी जानकारी जुटाई जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।