इंस्टाग्राम पर दे बैठी दिल, मां से लिपटकर रोए मासूम बच्चे; प्रेम में अंधी महिला का दिल नहीं पसीजा
अकराबाद की एक महिला इंस्टाग्राम पर भोपाल के युवक से प्रेम कर बैठी। महाशिवरात्रि पर मंदिर जाने का बहाना कर ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
अकराबाद की महिला का इंस्टाग्राम पर भोपाल के युवक से प्रेम।
तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी संग फरार हुई, पुलिस ने पकड़ा।
संवाद सूत्र, जागरण अकराबाद (अलीगढ़)। मध्य प्रदेश के भोपाल क्षेत्र के एक युवक का अकराबाद क्षेत्र की एक महिला से इंस्टाग्राम पर प्रेम संबंध हो गया।
महिला महाशिवरात्रि के अवसर पर जलाली कस्बे के प्राचीन भोले बाबा मंदिर पर जल चढ़ाने के बहाने घर से निकली और अपने तीन मासूम बच्चों को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। जब महिला शाम तक घर नहीं लौटी, तो परिवार वालों को चिंता हुई और उन्होंने रिश्तेदारों में उसकी तलाश शुरू की।
महिला के पति ने थाना अकराबाद में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस जांच में पता चला कि मामला प्रेम प्रसंग का है। पुलिस ने सक्रियता दिखाई और भोपाल में महिला की लोकेशन का पता लगाया। पुलिस टीम ने महिला को बरामद कर थाने लाया। मंगलवार को महिला के परिजन थाने पहुंचे, जहां बच्चे मां से लिपटकर रोने लगे।
मां ने बच्चों को धक्का देकर दूर कर दिया, जिससे तीन साल की बेटी जमीन पर गिर गई। उपस्थित लोग इस निर्दयता पर हैरान रह गए। महिला की मां और पति ने उसे इज्जत का वास्ता देकर समझाने की कोशिश की, लेकिन उसका कोई असर नहीं हुआ।
कार्यवाहक थाना प्रभारी अमित कुमार रघुवंशी ने बताया कि महिला को वन स्टाप सेंटर भेजा गया है और उसके बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
