अलीगढ़ की डॉ.अशु वुमैन ऑफ द मिलेनियम अवार्ड से सम्मानित
एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया ने हरियाणा के करनाल में हुए अंतरराष्ट्रीय सशक्त नारी सम्मेलन में अलीगढ़ की बेटी डॉ. अंशु सक्सेना को वूमैन ऑफ द मिलेनियम अवार्ड से सम्मानित किया है।
अलीगढ़ (जेएनएन)। एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया ने हरियाणा के करनाल में हुए अंतरराष्ट्रीय सशक्त नारी सम्मेलन में अलीगढ़ की बेटी डॉ. अंशु सक्सेना को वूमैन ऑफ द मिलेनियम अवार्ड से सम्मानित किया है। समारोह में फिल्म अभिनेत्री दीप शिखा व टीवी कलाकर शरहान सिंह अतिथि थे।
लंदन, अमेरिका की महिलाओं ने लिया भाग
समृद्धि फाउंडेशन के अध्यक्ष वीरेंद्र सक्सेना ने बताया कि सम्मेलन में लंदन, अमेरिका, शारजहा, कतर व देशभर से सशक्त नारियों ने भाग लिया था। बायोसेश बिजनेस प्राइवेट लिमिटेड के एमडी अर्जुन खन्ना मुख्य अतिथि व हिमाचल प्रदेश की समाजसेविका नमिता शर्मा, जश्न-ए-जारा इवेंट्स की निदेशक मोनिका सेठ, ऑल इंडिया अचीवर्स कांफ्रेंस के निदेशक अभिषेक बच्चन की मौजूदगी में डॉ.अंशु को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। यह पुरुस्कार डॉ. अंशु को राष्ट्रीय स्तर की प्रशिक्षित कत्थक नृत्यांगना के लिए मिला है।
अंशु ने जीती राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता
अंशु राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता जीत चुकी हैं। फैशन मैग्जीन टाइम्स ग्लोबल में प्रशंसा बटोर चुकी हैं। इस मौके पर केपी इंटर कॉलेज के प्रबंधक अशोक सक्सेना, अखिल भारतीय महिला कायस्थ महासभा की अध्यक्ष डॉ. अंजू सक्सेना, डॉ. दिव्या लहरी, कमलेश सक्सेना, संजय सक्सेना मौजूद थे।