घरेलू विवाद में पति ने पत्नी को जमकर पीटा, अलीगढ़ में महिला ने दी पुलिस को तहरीर
अलीगढ़ के अकराबाद में एक पति ने घरेलू विवाद में अपनी पत्नी विमलेश को गंभीर रूप से घायल कर दिया। ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
घायल पत्नी ने पति के खिलाफ पुलिस में शिकायत की।
पुलिस मामले की जांच कर रही, कार्रवाई का आश्वासन।
संवाद सूत्र, अकराबाद (अलीगढ़़)। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में पति ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर दी। मारपीट में पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला ने पति के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। जिसमें कहा है उनके पति ने घरेलू विवाद के चलते उनके साथ मारपीट की। जिसमें उसके गंभीर चोटें आई हैं।
पुलिस ने घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद महिला ने अपने पति के खिलाफ तहरीर दी। उपनिरीक्षक राम बरन सिंह ने बताया कि गांव मानई हल्का में पति-पत्नी के बीच घरेलू विवाद को लेकर मारपीट हुई थी। जिसमें महिला विमलेश घायल हो गई थी।
महिला की तहरीर पर पुलिस जांच कर रही है दोषी पति के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। वहींं ग्रामीणों में इस मामले को लेकर चर्चाएं चल रही है। महिला के कदम को लोग साहसिक बता रहे हैंं।
