अलीगढ़ अंडर-14 नेशनल क्रिकेट: दूसरे दिन राजस्थान, बिहार और यूपी ईस्ट की शानदार जीत
खैर बाइपास स्थित आल इन वन क्रिकेट ग्राउंड पर चल रही प्रथम अंडर-14 नेशनल क्रिकेट चैंपियनशिप के दूसरे दिन राजस्थान, ...और पढ़ें
-1790203340504_m.webp)
प्रतीकात्मक तस्वीर।
HighLights
प्रथम अंडर-14 नेशनल क्रिकेट चैंपियनशिप के दूसरे दिन छह मैच हुए।
राजस्थान, बिहार और यूपी ईस्ट ने अपने मुकाबले जीतकर दबदबा बनाया।
गेंदबाजों का प्रदर्शन शानदार रहा, कई टीमें कम स्कोर पर सिमटीं।
जागरण संवाददाता, अलीगढ़। खैर बाइपास स्थित आल इन वन क्रिकेट ग्राउंड पर चल रही प्रथम अंडर-14 नेशनल क्रिकेट चैंपियनशिप में बुधवार को गेंदबाजों का दबदबा रहा। दूसरे दिन छह मुकाबले खेले गए। इनमें राजस्थान, बिहार और यूपी ईस्ट ने जीत दर्ज की।पहले मुकाबले में उत्तराखंड ने बिहार ईस्ट को नौ विकेट से हराया। बिहार ईस्ट की टीम महज 22 रन पर सिमट गई। क्रिश और भानु ने तीन-तीन विकेट लिए।
उत्तराखंड ने चार ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। बिहार ने यूपी को सात विकेट से शिकस्त दी। यूपी ने 60 रन बनाए, जवाब में बिहार ने चिराग व विराज के 20-20 रनों की मदद से जीत दर्ज की। यूपी ईस्ट ने मुंबई को 60 रन से हराया। यूपी ईस्ट ने 114 रन बनाए, जबकि मुंबई की पूरी टीम 54 रन पर लौट गई। दीपक ने चार विकेट झटके।
राजस्थान ने पश्चिम बंगाल को 10 रन से हराया। राजस्थान के 84 रन के जवाब में बंगाल 74 रन पर सिमट गया। इसके बाद मुंबई ने बिहार ईस्ट को चार विकेट से हराया। दिन के अंतिम मुकाबले में राजस्थान ने बिहार को छह विकेट से मात दी। राजस्थान के अगम ने 28 रन बनाए। आयोजन सचिव मेघराज सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में 10 राज्यों की अंडर-14 टीमें हिस्सा ले रही हैं। मुकाबले 26 सितंबर तक चलेंगे।
