अलीगढ़ में बनेगा एडवेंचर पार्क, 'मेयर विद नेक्स्ट जेन' में स्टूडेंट्स को मिला बड़ा गिफ्ट
अलीगढ़ में मेयर प्रशांत सिंघल ने 'मेयर विद नेक्स्ट जेन' कार्यक्रम के तहत छात्रों से शहर के विकास पर चर्चा ...और पढ़ें

डिग्री कॉलेजों से आए छात्र-छात्राओं को संबोधित करते मेयर प्रशांत सिंघल।
HighLights
अलीगढ़ में पहले एडवेंचर पार्क की स्थापना की घोषणा।
छात्रों से शहर के विकास, नवाचार पर मांगे सुझाव।
जागरण संवाददाता, अलीगढ़। सराय लवरिया स्थित आवास पर सोमवार को मेयर प्रशांत सिंघल 'मेयर विद नेक्स्ट जेन' कार्यक्रम कर रहे हैं। इसमें शहर के आठ डिग्री कालेजों के छात्र-छात्राओं के साथ शहर के विकास व नवाचार के साथ व्यवस्था बनाने पर चर्चा की जा रही है। युवाओं के सुझाव भी मांगे जा रहे हैं। इस कार्यक्रम में मेयर ने अलीगढ़ में पहला एडवेंचर पार्क स्थापित करने की घोषणा कर दी है।
बताया कि इस पर कार्ययोजना लगभग पूरी हो चुकी है। शहर के खुले नालों को ढंकते हुए कैसे उपयोगी स्थान का सृजन करें, इस पर विद्यार्थियों से ही योजना मांगी गई है। शहर के विकास में युवाओं की सहभागिता व उनके नवाचारी विचार शामिल करने के उद्देश्य से ये कार्यक्रम किया जा रहा है।
इस कार्यक्रम में आइआइएमटी, डीएस डिग्री कालेज, एसवी डिग्री कालेज, गगन कालेज, टीआर गर्ल्स कालेज, विवेकानंद कालेज, साई मेडिकल कालेज व आइटीएम आदि शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी शामिल हैं।