विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इच्छा पूरी करने के लिए खेरेश्वर मंदिर में चढ़ाया मीट, अलीगढ़ में सरकारी शिक्षक गिरफ्तार

By Digital Desk Edited By: Prateek Gupta
Published: Tue, 03 Nov 2026 02:40 PM (IST)

अलीगढ़ में एक सरकारी शिक्षक को खेरेश्वर मंदिर में मनोकामना पूर्ति के लिए मीट चढ़ाने के आरोप में गिरफ्तार किया ...और पढ़ें

खेरेश्वर मंदिर में मांस चढ़ाने की घटना से आक्रोशित लोग।

खेरेश्वर मंदिर में मांस चढ़ाने की घटना से आक्रोशित लोग।

जागरण संवाददाता, अलीगढ़। मनोकामना पूरी करने की चाह में खेरेश्वर मंदिर में मीट चढ़ाने के आरोप में सरकारी शिक्षक को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उसने अजीबोगरीब वजह बताई है। उसका कहना है कि सपने में किसी शक्ति ने उसे ऐसा करने का आदेश दिया था। इसी के चलते वह मंदिर में मीट चढ़ाने पहुंचा था। पुलिस ने आरोपित अनवरुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया है।

एसपी सिटी आदित्य बंसल के अनुसार, आरोपित अनवरुद्दीन की उम्र करीब 47-48 वर्ष है। वह पेशावा थाना क्षेत्र के गणेशपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक है। पूछताछ में उसने बताया कि वह पिछले 10-15 साल से खेरेश्वर मंदिर आता रहा है। उसके मुताबिक, उसे सपने में किसी शक्ति का आदेश मिला था कि अपनी इच्छा पूरी कराने के लिए मंदिर में मीट चढ़ाए।

इसी मान्यता के चलते वह मीट और कोल्ड ड्रिंक लेकर मंदिर पहुंचा और चढ़ावा चढ़ाया। उसने अपने कृत्य के समर्थन में कामाख्या और बैजनाथ जैसे धार्मिक स्थलों पर भी मीट चढ़ाने की परंपरा का जिक्र किया।

मंदिर की ओर से प्रहलाद गिरि ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया था कि अनवरुद्दीन ने पिछले शनिवार को भी मंदिर की प्रतिमा पर मीट चढ़ाया था। मंगलवार को दोबारा ऐसा करने पर विरोध किया गया तो आरोपित ने जान से मारने की धमकी दी।

मंदिर समिति के लोगों ने उसे पकड़ लिया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया और न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जाएगा। स्वामी पूर्णानंदपुरी ने नाराजगी जताई है।

मंदिर का किया गया था शुद्धिकरण

जब मंदिर में मांस के टुकड़े पाये गये तब मंदिर का शुद्धिकरण किया गया एवं शांति व्यवस्था बनाकर टीम आरोपी के दोबारा आने के इंतजार लगी थी, जिसे मंगलवार को दबोच लिया। मंदिर कमेटी के अलावा हिंदूवादी ज्ञानेंद्र सिंह चौहान व सचिन राघव अपनी टीम के साथ लोधा थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।