गणतंत्र दिवस की परेड में राजपथ पर दिखेंगी अलीगढ़ की छात्रा राखी, ऐसे हुआ चयन Aligarh news
धर्म समाज महाविद्यालय अलीगढ़ की छात्रा राखी शर्मा 26 जनवरी को होने वाली गणतंत्र दिवस की परेड में राजपथ पर दिखेंगी। यह महाविद्यालय और अलीगढ़ मंडल के लिए गर्व की बात है।
अलीगढ़ [जेएनएन]। धर्म समाज महाविद्यालय अलीगढ़ की छात्रा राखी शर्मा 26 जनवरी को होने वाली गणतंत्र दिवस की परेड में राजपथ पर दिखेंगी। यह महाविद्यालय और अलीगढ़ मंडल के लिए गर्व की बात है। छह माह की कड़ी मेहनत के बलबूते पर कठिन परीक्षाएं पास करने के बाद छात्रा का इसमें चयन हुआ है।
छह माह की कड़ी मेहनत के बाद हुआ चयन
यह जानकारी पूर्व एनसीसी अधिकारी डॉ मृदुला सिंह एवं वर्तमान एनसीसी अधिकारी डॉ मंजू सिंह ने संयुक्त रूप से दी है। उन्होंने बताया कि गणतंत्र दिवस से 6 माह पूर्व ही इस परेड में शामिल के लिए चयन प्रक्रिया प्रारंभ हो जाती है। विभिन्न शिविरों के माध्यम से कैडिट को राजपथ पर परेड के लिए तैयार किया जाता है। समय-समय पर कड़ी परीक्षा के जरिए छटनी भी की जाती है। कुछ चुनिंदा और बेहतरीन कैडिट को ही राजपथ पर चलने का सौभाग्य प्राप्त होता हैं।
राखी सदैव रहीं हैं अव्वल
एनसीसी अधिकारी डॉ मंजू सिंह ने बताया कि राखी वर्तमान में महाविद्यालय में बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा हैं। होनहार और मेहनती कैडेट हैं। विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, ड्रिल, गार्ड ऑफ हॉनर व अनुशासन में सदैव अव्वल रहती हैं। उसका चयन की आगामी होने वाले यूथ एक्सचेंज समारोह में पूरी संभावना है। इसमे वह विदेश में प्रतिभाग करने जाएंगी। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ हेमप्रकाश एवं समस्त महाविद्यालय परिवार ने हर्ष व्यक्त किया है। साथ ही कहा है कि यह महाविद्यालय और अलीगढ़ मंडल के लिए गर्व की बात है। छह माह की कड़ी मेहनत के बलबूते पर कठिन परीक्षाएं पास करने के बाद छात्रा का इसमें चयन हुआ है।