विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अलीगढ़ में डिग्री कॉलेज की छात्रा को करते थे परेशान, चाचा ने दबोच लिए तीनों मुस्लिम युवक; मुकदमा दर्ज

By Santosh Sharma Edited By: Prateek Gupta
Published: Fri, 13 Mar 2026 02:19 PM (IST)

अलीगढ़ में एक छात्रा का पीछा कर निकाह और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने वाले तीन युवकों को छात्रा के ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।

सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।

जागरण संवाददाता, अलीगढ़। कई दिनों से छात्रा का पीछा कर रहे तीन युवकों को छात्रा के चाचा ने एक डिग्री कालेज के गेट पर दबोच लिया। कुछ ही देर में पूर्व महापौर शकुंतला भारती सहित बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए। आरोप है कि पकड़े गए तीनों मुस्लिम युवक हैं, जो छात्रा पर निकाह का दबाव डाल रहे थे।

पीड़ित परिवार ने क्वार्सी थाने में मुकदमा दर्ज कराने को तहरीर दी है। रोरावर क्षेत्र के खैर रोड स्थित जलालपुर की रहने वाली छात्रा इसी कालेज में पढ़ रही है। छात्रा का आरोप है कि देहलीगेट के शाहजमाल निवासी समीर, जुबेर व गौंडा क्षेत्र के सुमखरा निवासी शाहिद काफी दिनों से उसका पीछा कर रहे थे। रास्ते में परेशान करते थे।

पूर्व महापौर शकुंतला भारती का कहना है कि आरोपित छात्रा को धर्म परिवर्तन कर समीर से निकाह करने का दबाव बना रहे थे। परेशान होने पर छात्रा ने अपने स्वजन को इससे अवगत कराया। गुरुवार को तीनों छात्रा का पीछा करते हुए कालेज तक पहुंचे तो चाचा ने अन्य लोगों के साथ दबोच लिया। इससे हंगामा होने लगा।

सूचना पर क्वार्सी इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार शर्मा पहुंच गए। उन्होंने तीनों युवकों पर लव जिहाद करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। इंस्पेक्टर के अनुसार छात्रा के चाचा की ओर से तीनों युवकों के खिलाफ तहरीर दी थी।

छेड़छाड़ व धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने आदि धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। युवकों को गिरफ्तार कर लिया है, शुक्रवार को जेल भेजा जाएगा।

छात्रा से की छेड़छाड़, दबोचा

पीएसी के पास बुधवार को कालेज से लौट रही छात्रा से शोहदे ने छेड़छाड़ कर दी। पीड़ता के शोर मचाने पर लोगों ने उसे दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया। क्वार्सी क्षेत्र की छात्राने थाने में दर्ज कराए मुकदमे में कहा है कि वह रामघाट रोड स्थित एक कालेज से बीएससी की छात्रा है।

बुधवार की दोपहर वह अपनी बहन साथ घर लौट रही थी। तभी आरोपित ने कंधे पर हाथ रखा और छेड़छाड़ शुरू कर दी। आरोपित देवसेनी निवासी शिवा के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया। पुलिस ने आरोपित शांतिभंग में पाबंद कर दिया है।