विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शादी से पहले शहीद, अंतिम दर्शन को उमड़ी भीड़; पार्थिव देह का सिरसा गांव में आने का इंतजार

By Digital Desk Edited By: Prateek Gupta
Published: Tue, 17 Nov 2026 02:51 PM (IST)

भारतीय सेना के नायक करन चौधरी, जिनकी शादी 24 नवंबर को होनी थी, जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में ड्यूटी के दौरान ...और पढ़ें

शहीद जवान करन चौधरी का फाइल फोटो।

शहीद जवान करन चौधरी का फाइल फोटो।

HighLights

  1. नायक करन चौधरी कुपवाड़ा में ड्यूटी के दौरान शहीद हुए।

  2. 24 नवंबर को होनी थी शादी, घर में पसरा मातम।

  3. पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन को गांव में उमड़ी भीड़।

जागरण संवाददाता, अलीगढ़। भारतीय सेना में तैनात 26 वर्षीय नायक करन चौधरी उर्फ सौरभ का पार्थिव शरीर श्रीनगर से दिल्ली पहुंच चुका है। कुछ देर बाद एंबुलेंस से अतरौली लाया जाएगा। मथुरा से आई सेना की टुकड़ी सलामी देगी। इसके बाद सैन्य वाहन से पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव सिरसा पहुंचेगा।

पार्थिव शरीर के गांव पहुंचने से पहले ही जवान के आवास पर ग्रामीणों और परिचितों की भीड़ जुट गई है। हर कोई अपने लाल के अंतिम दर्शन के इंतजार में है। थानाध्यक्ष रेखा गोस्वामी पुलिसकर्मियों के साथ जवान के आवास पर पहुंचीं। गांव में शोक का माहौल है।

अतरौली क्षेत्र के गांव सिरसा निवासी करन की जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के तोलाब क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान गोली लगने से मृत्यु हो गई थी। उनकी शादी 24 नवंबर को तय थी। 17 नवंबर को वह श्रीनगर से छुट्टी लेकर दिल्ली आने वाले थे। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। पिता पप्पू चालक हैं, जबकि बड़े भाई संजय चौधरी सेना में हवलदार हैं। जिस घर में बेटे की शादी की शहनाइयां बजने की तैयारी थी, वहां अब मातम पसरा है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।