अलीगढ़ के सैनिक की नागपुर में मौत, आज गांव पहुंचेगा पार्थिव शरीर Aligarh News
अलीगढ़ की तहसील इगलास के एक सैनिक की महाराष्ट्र के नागपुर में दुघर्टना में घायल उपचार के दौरान मौत हो गई। रविवार को इसकी सूचना गांव में सैनिक के घर पहुंची तो कोहराम मच गया।
अलीगढ़ [जेएनएन]। उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ की तहसील इगलास के एक सैनिक की महाराष्ट्र के नागपुर में दुघर्टना में घायल उपचार के दौरान मौत हो गई। रविवार को इसकी सूचना गांव में सैनिक के घर पहुंची तो कोहराम मच गया। जानकारी मिलने पर आसपास के लोग एवं रिश्तेदार घर पहुंच गए और परिजनों को सांत्वना दी। उम्मीद जताई जा रही है सैनिक का पार्थिव शरीर लेकर परिजन दोपहर बाद तक गांव में पहुंच सकते हैं।
पेट्रोलिंग के दौरान पलट गई थी जीप
अलीगढ़ मुख्यालय से 23 किलोमीटर दूर इगलास के गांव तेहरा मूज निवासी अमित चौधरी थर्ड गार्ड रेजीमेंट हरियाणा के हिसार में नायक थे। अमित की पोस्टिंग स्पोटर्स कोटा के तहत वर्ष 2008 में हुई थी। महाराष्ट्र के नागपुर में ट्रेनिंग के लिए गए थे है। 28 मई को अमित ड्यूटी के दौरान चार अन्य सैनिकों के साथ जीप से पेट्रोलिंग कर रहे थे। बताते हैं कि जीप खाई में पलट गई। इससे अमित गंभीर रूप से घायल हो गए। सिर में गंभीर रूप से चोट आई। इस का दो दिन पहले ऑपरेशन हुआ था। उपचार के दौरान अमित की मौत हो गई।
आज पहुंच सकता है पार्थिव शरीर
जानकारी मिलने पर गांव में सैनिक के घर कोहराम मच गया। आसपास के लोग एवं रिश्तेदार घर पहुंच गए और परिजनों को सांत्वना दी। उम्मीद जताई जा रही है सैनिक का पार्थिव शरीर लेकर परिजन दोपहर बाद तक गांव में पहुंच सकते हैं।