विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

स्कूल बस के टूटे फर्श से गिरी मासूम छात्र की पहिये से कुचलकर मौत, चालक ने बेहोश समझकर सीट पर लिटाए रखा

Published: Sat, 28 Feb 2026 10:44 PM (IST)

अलीगढ़ में एक सात वर्षीय बच्ची अनन्या की स्कूल बस के टूटे फर्श से गिरकर मौत हो गई। बस के ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, अलीगढ़। परिवहन विभाग और स्कूल प्रबंधन की लापरवाही ने शनिवार को सात वर्ष की मासूम की जान ले ली। कई दिन से दौड़ रही अनफिट स्कूल बस को विभाग और स्कूल प्रबंधन रोक न सका। बस का फर्श तक टूटा हुआ था। स्कूल प्रबंधन भी इसके प्रति बेपरवाह रहा। नतीजा बड़े हादसे के रूप में सामने आया।

ब्रेकर पर बस उछली तो टूटे फर्श से नीचे गिरी यूकेजी की छात्रा को पिछले पहिये ने कुचल दिया। बस में मौजूद भाई सहित छह बच्चे चीखने लगे। चालक ने छात्रा को बेहोश समझकर सीट पर लिटा दिया।

बच्ची में जान न देख गुस्साए ग्रामीणों ने चालक को पीटकर पुलिस के हवाले कर दिया। बस को तिरछा खड़ा कर जाम लगा दिया और दो घंटे तक हंगामा किया। इसे शांत करने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। 

छुट्‌टी से लौटते समय हुआ हादसा

जनसेवा केंद्र संचालक रवि कुमार के बच्चे माउंट देव इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ते हैं। सात वर्षीय बेटी अनन्या केजी और बेटा गोलू तीसरी कक्षा का छात्र है। दोनों भाई-बहन स्कूल की बस से आते-जाते थे। शनिवार को छुट्टी होने पर चालक चंद्रपाल बस में 50 बच्चों को लेकर रवाना हुआ।

अनन्या कंडक्टर साइड की ओर सीट पर भाई के साथ बैठी थी। दोपहर करीब ढाई बजे गांव नगला बंजारा के निकट ब्रेकर पर बस उछली तो अनन्या बस के टूटे फर्श के हिस्से में होकर नीचे जा गिरी और पिछले पहिये के नीचे आ गई। भाई के चीखने पर चालक ने बस रोकी।

लहुलूहान अनन्या को लाकर सीट पर लिटा दिया। चालक ने रवि को फोन पर बच्ची के घायल होने की जानकारी दी। वह तत्काल मौके पर पहुंचे। बच्ची को मृत देख वह बिलख उठे। ग्रामीणों को आता देख चालक बस छोड़कर भागा तो ग्रामीणों ने दबोच लिया। बस को छर्रा-कासगंज मार्ग पर तिरछा खड़ा कर जाम लगा दिया।

dfsdfdf

सीओ छर्रा संजीव कुमार तोमर द्वारा कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देने पर लोग लोग शांत हुए। थाना प्रभारी गोविंद बल्लभ शर्मा ने बताया कि बस कब्जे में ले ली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा।

स्कूल प्रबंधन अरविंद यादव का कहना है कि बस सही थी। प्रतिदिन बस से स्कूली बच्चे आते और जाते हैं। शनिवार को ही बस का फर्श टूट गया था। टूटे हुए फर्श से गिरकर छात्रा की मौत से मन बहुत दु:खी है।

एआरटीओ प्रवर्तन प्रवेश कुमार का कहना है कि बस का पंजीयन कासगंज में था। घटनास्थल भी कासगंज जनपद है। 11 माह पहले जब फिटनेस प्रमाण पत्र दिया गया था, तब बस की स्थिति ठीक थी। बस संचालक ने परमिट व बीमा का नवीनीकरण नहीं कराया है। दोनों समाप्त हो गए थे। बस का पंजीयन अब निरस्त कराया जाएगा।