विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अलीगढ़ में पुलिसकर्मियों के तबादले, कई थाना प्रभारियों की बदली जिम्मेदारी, देखें सूची

By Digital Desk Edited By: Prateek Gupta
Published: Tue, 25 Aug 2026 01:35 PM (IST)

अलीगढ़ में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले किए गए हैं। कुल 31 ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. कानून-व्यवस्था मजबूत करने को हुए पुलिस तबादले।

  2. कुल 31 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव।

जागरण संवाददाता, अलीगढ़। जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर तबादले किए गए हैं। छह निरीक्षकों, 21 उपनिरीक्षकों और तीन मुख्य आरक्षियों समेत कुल 31 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। तबादला सूची जारी होने के बाद संबंधित पुलिसकर्मियों को नवीन तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

जारी सूची के अनुसार निरीक्षक राजीव कुमार को थाना बन्नादेवी से प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली बनाया गया है। निरीक्षक सुशील कुमार को थाना पालीमुकीमपुर से प्रभारी निरीक्षक हरदुआगंज भेजा गया है। निरीक्षक बालेंद्र सिंह को थाना लोधा से थाना गोंडा का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। वहीं निरीक्षक हरिभान सिंह राठौर को हरदुआगंज से बन्नादेवी भेजा गया है

निरीक्षक जोगेंद्र सिंह को हरदुआगंज थाने में अपराध निरीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा उपनिरीक्षक नरेंद्र सिंह को गोंडा से लोधा, हेमंत मावी को कोतवाली से पालीमुकीमपुर और महिला उपनिरीक्षक ज्योति श्रीवास्तव को एएचटीयू से थाना अतरौली भेजा गया है।

दूसरी सूची में निरीक्षक राजीत वर्मा को पुलिस लाइन से अतिरिक्त निरीक्षक थाना अकराबाद भेजा गया है। उपनिरीक्षक रवि कुमार को चौकी नगला कलार से चौकी सब्जी मंडी थाना कोतवाली, जितेंद्र सिंह पीपलवाल को थाना गोंडा से चौकी अचलताल थाना गांधी पार्क, परमेंद्र को अतरौली से चौकी मलखान सिंह थाना बन्नादेवी और रामपाल सिंह को थाना बरला से चौकी पन्नैठी थाना अकराबाद भेजा गया है

इसके अलावा अमित कुमार, प्रदीप कुमार, संजीव सिंह, रविंद्र यादव, नरेंद्र सिंह, मो. समीर, संजय कुमार, सुशील कुमार, मोहित कुमार, वीरेंद्र कुमार, राजवीर सिंह, संजय यादव, जसवीर सिंह, राजकुमार तोमर और आदेश कुमार समेत अन्य उपनिरीक्षकों की भी नई तैनाती की गई है। तीन मुख्य आरक्षियों को भी नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

तबादलों को पुलिस महकमे में नियमित प्रशासनिक फेरबदल के तौर पर देखा जा रहा है। नई तैनाती के बाद संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के कार्यभार संभालने से थानों और चौकियों की व्यवस्था में बदलाव आएगा।

यह भी पढ़ें- अलीगढ़ पुलिस ने लगा दी पदकों की झड़ी, 12 गोल्ड समेत जीते 14 पदक; SSP ने सम्मानित किए खिलाड़ी