अलीगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल: 163 उपनिरीक्षकों के तबादले, संजय कुमारी को मिली महिला थाना प्रभारी की जिम्मेदारी
एसएसपी अलीगढ़ ने कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है।
-1794334477501_m.webp)
HighLights
अलीगढ़ में 163 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया।
महिला थाने की प्रभारी निशा चौधरी को पुलिस लाइन भेजा गया।
संजय कुमारी को महिला थाने का नया प्रभारी बनाया गया है।
जागरण संवाददाता, अलीगढ़। कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने तथा जनसुनवाई को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से एसएसपी ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। जिले में कुल 163 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। महिला थाना प्रभारी के पद पर भी बदलाव किया गया है।
महिला थाने की प्रभारी रहीं महिला उपनिरीक्षक निशा चौधरी को हटाकर पुलिस लाइन भेज दिया गया है। वहीं बन्नादेवी थाने में तैनात महिला उपनिरीक्षक संजय कुमारी को महिला थाने का नया प्रभारी बनाया गया है।
तबादला सूची में बड़ी संख्या में थानों और चौकियों पर तैनात उपनिरीक्षकों को इधर से उधर किया गया है। कई चौकी प्रभारियों को थानों में भेजा गया है, जबकि कुछ उपनिरीक्षकों को नई चौकियों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अकराबाद, अतरौली, बन्नादेवी, बरला, चंडौस, छर्रा, सिविल लाइन, दादों, देहलीगेट, गभाना, गांधीपार्क, गंगीरी, गोंडा, हरदुआगंज, इगलास, जवां, खैर, क्वार्सी, रोरावर, सासनीगेट और टप्पल समेत विभिन्न थानों में तैनाती बदली गई है।
इसके अलावा कई उपनिरीक्षकों को पुलिस लाइन भी भेजा गया है। एसएसपी ने सभी स्थानांतरित पुलिसकर्मियों को नई तैनाती पर जनहित में पूरी लगन और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए हैं।