विवेचना से नाम हटाने पर मांगी रिश्वत, अलीगढ़ SSP ने दरोगा समेत तीन को किया निलंबित
अलीगढ़ एसएसपी ने विवेचना से नाम हटाने के लिए रिश्वत मांगने और कर्तव्यपालन में लापरवाही के आरोप में एक उपनिरीक्षक ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
रिश्वत मांगने व लापरवाही पर अलीगढ़ में तीन पुलिसकर्मी निलंबित।
एसएसपी नीरज जादौन ने जनसुनवाई के बाद की कार्रवाई।
जागरण संवाददाता, अलीगढ़। विवेचना से नाम निकालने के लिए रिश्वत मांगने और कर्तव्यपालन में लापरवाही बरतने के आरोप में क्वार्सी थाने में तैनात एक उपनिरीक्षक और दो आरक्षियों को निलंबित कर दिया गया है।
एसएसपी नीरज जादौन ने जनसुनवाई के दौरान मिली शिकायत के आधार पर उपनिरीक्षक जितेन्द्र पाल सिंह, आरक्षी आकाश चौधरी और शिवम कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। तीनों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।
घर में घुसकर युवती पर हमला
घर में घुसकर युवती के सिर पर ईंट से कई वार करने और परिवार के अन्य लोगों से मारपीट की गई है। बन्नादेवी थाना क्षेत्र के ऊदला इलियासपुर निवासी नवाब खान ने महमूद, असमद, सलमान, रईसुद्दीन, आसिफ और यूसुफ के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया है।
नवाब खान के अनुसार, 17 नवंबर की रात करीब 9:30 बजे आरोपित उनके घर में घुस आए। जान से मारने की नीयत से उनकी बहन हिना के सिर पर ईंट से कई वार किए। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। बीच-बचाव करने पहुंची मां और परिवार के अन्य लोगों के साथ भी मारपीट की गई। इस दौरान बहन अभद्रता भी की गई। आरोप है कि आरोपितों ने घर पर पत्थरबाजी की और जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए।