Move to Jagran APP

अलीगढ़ पुलिस को बिहार के युवक को गोली मारने वालों की तलाश

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) परिसर में बिहार के युवक को गोली मारने के मामले में पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है। दो गुटों के विवाद में एक युवक को गोली लगी थी। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Published: Thu, 05 Aug 2021 08:16 AM (IST)Updated: Thu, 05 Aug 2021 08:16 AM (IST)
पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

अलीगढ़, जेएनएन। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) परिसर में बिहार के युवक को गोली मारने के मामले में पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है। दो गुटों के विवाद में एक युवक को गोली लगी थी। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। हालांकि कैंपस के सीसीटीवी भी चेक किए गए हैं। इनमें भीड़ नजर आ रही है। किसी का चेहरा साफ नहीं दिख रहा है। एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। यह विवाद दो गुटों के बीच का था, जिसमें एक युवक को गोली लगी है। कैंपस में लगे सीसीटीवी देखे गए हैं। आरोपित की तलाश में दबिश दी जा रही है।

loksabha election banner

यह है मामला

बिहार के कटिहार के नेपरा इलाके के रहने वाले अरमान ने थाना सिविल लाइन में मुकदमा दर्ज कराया है। अरमान ने बताया है कि मंगलवार रात करीब नौ बजे चुंगी से जकरिया जा रहा था। तभी डक प्वाइंट पर खड़े लड़कों ने रोक लिया। आरोपितों ने गालीगलौज करते हुए मारपीट शुरू की। इसके बाद कई राउंड फायर किए। अरमान के दोस्तों ने उसे मेडिकल पहुंचाया, जहां से बुधवार दोपहर को उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया। अरमान के साथियों का आरोप है कि मेडिकल चौकी प्रभारी नौशाद ने हाथ देकर उसे रोका था। तब वहां काफी लड़के खड़े थे। कुछ देर बाद नौशाद चले गए तो वहां खड़े लड़कों ने घेर लिया, जबकि चौकी इंचार्ज नौशाद ने ऐसी किसी बात से इन्कार किया है। हालांकि अरमान ने भी बातचीत में चौकी इंचार्ज द्वारा रोके जाने की बात से इन्कार किया। न ही उसने तहरीर में इसका जिक्र किया। एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। यह विवाद दो गुटों के बीच का था, जिसमें एक युवक को गोली लगी है। कैंपस में लगे सीसीटीवी देखे गए हैं। आरोपित की तलाश में दबिश दी जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.