अलीगढ़ पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, गोली लगने से एक बदमाश घायल
उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ के थाना जवां क्षेत्र में गुरुवार रात अनूपशहर रोड पर पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इस घटना में एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया।
अलीगढ़ [जेएनएन] : उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ के थाना जवां क्षेत्र में गुरुवार रात अनूपशहर रोड पर पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में हाबूड़ा गैंग का बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। उसके दो साथी भाग गए, उनकी तलाश में पुलिस देर रात तक कॉंबिंग कर रही थी। बदमाश पर कानपुर, बरेली, हाथरस समेत कई जिलों में करीब एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।
एक गोली बदमाश को लगी
एसपी सिटी अभिषेक कुमार ने बताया कि एसओ जवां अभय शर्मा, सीडीएफ चौकी इंचार्ज आदित्य शंकर तिवारी गुरुवार रात करीब नौ बजे चेङ्क्षकग कर रहे थे। अलीगढ़ की ओर से बाइक पर तीन संदिग्ध युवक आते दिखे। जिन्हें रोका तो वे बिना रुके दौडऩे लगे। पुलिस ने पीछा शुरू कर दिया। बाइक सवार नहरकी पटरी पर भागने लगे, तभी उनकी बाइक फिसल गई और गिर पड़े। पुलिस ने घेराबंदी की तो उन्होंने फायङ्क्षरग शुरू कर दी। बचाव करते हुए पुलिस ने जवाबी फायङ्क्षरग की तो एक गोली एक बदमाश को जा लगी। उसके दो साथी भाग गए। घायल बदमाश ने अपना नाम सागर हाबूड़ा पुत्र चंचल निवासी अकराबाद बताया। उससे तमंचा, कारतूस व बाइक बरामद हुई है।
हाथरस के गल्ला मंडी कारोबारी से लूट की
एसपी सिटी ने बताया कि सागर पर कानपुर, बरेली, हाथरस, अलीगढ़ समेत कई जिलों में लूट, डकैती से जुड़े एक दर्जन से अधिक मुकदमे हैं, पूरी क्राइम हिस्ट्री खंगाली जा रही है। सागर ने भागे साथियों के नाम राजवीर निवासी बन्नादेवी व सोनू उर्फ भूपेंद्र निवासी कजरौठ इगलास बताए हैं। बदमाश ने पूछताछ में बताया कि वे इगलास क्षेत्र में एक परचून व्यापारी व हाथरस के गल्ला मंडी कारोबारी से लूट की योजना बना रहे थे। उनकी रेकी भी कर रहे थे। वारदात करने को बाइक लूटनी थी। बाइक की तलाश में ही जवां क्षेत्र में घूम रहे थे।