विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अलीगढ़ में पटाखों की आवाज से भड़के पिटबुल ने बच्ची पर किया हमला, आंख और चेहरे पर गंभीर घाव

Published: Wed, 11 Nov 2026 03:24 PM (IST)

अलीगढ़ में पटाखे की आवाज से भड़के पिटबुल कुत्ते ने चौथी कक्षा की बच्ची पर हमला कर दिया, जिससे उसकी आंख के पास और चेहरे पर घाव हो गए।

बच्ची के भाई ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जबकि घटना से अन्य बच्चे दहशत में हैं।

बच्ची के भाई ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जबकि घटना से अन्य बच्चे दहशत में हैं।

HighLights

  1. पटाखे की आवाज सुनकर पिटबुल ने बच्ची पर हमला किया।

  2. हमले में बच्ची की आंख और चेहरे पर घाव हुए।

  3. पीड़ित परिवार ने थाने में शिकायत दर्ज कराई, बच्चे डरे।

जागरण संवाददाता, अलीगढ़। पटाखे की आवाज सुनकर पिटबुल कुत्ता आक्रामक हो गया। सड़क पर खेल रही चौथी कक्षा में पढ़ने वाली बच्ची पर हमला कर दिया। कुत्ते के हमले में बच्ची की आंख के पास घाव हो गया है। पंजा मारने से चेहरे पर खरोच के निशान बन गए हैं।

स्वजन बच्ची को इलाज के लिए लेकर अस्पताल पहुंचे। घटना के बाद से बच्ची के साथ खेल रहे अन्य बच्चे दहशत में हैं। पीड़िता के भाई ने थाने में तहरीर दी है।

बन्नादेवी थाना क्षेत्र के ऐलमपुर के बीमा नगर निवासी तुषार कुमार ने बताया कि कक्षा चार में पढ़ने वाली बहन कुमकुम सोमवार की शाम मोहल्ले के बच्चों के साथ बाहर गली में खड़ी थी। दीपावली की खुशी में बच्चे पटाखे चला रहे थे। इस बीच पड़ोसी का पिटबुल कुत्ता आया और कुमकुम को खींच लिया।

कुत्ते को हमला करता देख साथ मे मौजूद बच्चे दहशत में आ गए। उनकी चीख-पुकार सुनकर गली में रहने वाले लोग बाहर निकले। उन्होंने लाठी-डंडे की मदद से किसी तरह बच्ची को बचाया। तुषार ने बताया कि पड़ोसी का कुत्ता अब तक चार लोगों पर हमला कर चुका है। शिकायत करने पर आरोपी मारपीट पर उतारू हो जाते हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।