Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Aligarh News: तमंचा फैक्ट्री की सूचना पर पहुंचे दो सिपाहियों को ग्रामीणों ने पीटा

Hathras News तमंचा फैक्ट्री की सूचना पर गए सिपाहियों की ग्रामीणों ने बदमाश समझकर पिटाई कर दी। इस प्रकरण का वीडियो भी वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। ग्रामीणों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

By Mohammad Aqib KhanEdited By: Updated: Fri, 16 Sep 2022 10:55 PM (IST)
Hero Image
Aligarh News: तमंचा फैक्ट्री की सूचना पर पहुंचे दो सिपाहियों को ग्रामीणों ने पीटा : जागरण

हाथरस, जागरण टीम: हाथरस के सादाबाद में मई चौकी क्षेत्र गांव गढ़ी केसरी में शुक्रवार की शाम मई चौकी के दो सिपाहियों की ग्रामीणों ने बदमाश समझकर पिटाई कर दी। सिपाही सादा कपड़ों में तमंचा फैक्ट्री की सूचना पर वहां गए थे। इस प्रकरण का वीडियो भी वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। ग्रामीणों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

मई चौकी के गांव गढ़ी केसरी में पुलिस को कई दिनों से अवैध रूप से तमंचा फैक्ट्री संचालित होने की शिकायत मिली रही थी। इसी के चलते शुक्रवार की शाम को दो सिपाही सादा वर्दी में खेतों में होते हुए फैक्ट्री को तलाशने के लिए गए थे। इतने में ही कुछ ग्रामीणों की नजर सादा कपड़ों में खेतों में घूम रहे सिपाहियों पर पड़ी। उन्होंने सिपाहियों से जानकारी की, लेकिन उन्होंने कोई संतुष्टिपूर्ण जवाब नहीं दिया। ग्रामीणों ने दोनों सिपाहियों को पकड़ लिया। ग्रामीण उन्हें बदमाश समझ रहे थे। आजकल वैसे भी घटनाएं हो रही हैं। पशु चोर भी सकि्रय हैं। ग्रामीणों ने उनसे हाथपाई कर दी। इसकी सूचना पर चौकी इंचार्ज गांव पहुंच गए। उन्होंने सिपाहियों के बारे में ग्रामीणों को बताया तब वह पीछे हटे। ग्रामीणों ने बताया कि पूछताछ में संतोषजनक जवाब नहीं देने पर बदमाश समझकर इन्हें पकड़ा था।

इनका कहना है

दो सिपाही तमंचा फैक्ट्री संचालित हाेने की सूचना पर गए थे। उनके साथ अभद्रता करने वाले लोगों को खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। -देवेश कुमार पांडेय, एसपी हाथरस