Move to Jagran APP

Aligarh News: विस्तारित सीमा में शामिल गांवों में भी घरों से ही उठेगा कूड़ा, गंदगी मुक्त होंगी शहर की सड़कें

Aligarh News नगर निगम की विस्तारित सीमा में शामिल गांवों में भी साफ-सफाई के पूरे इंतजाम होंगे। कूड़ा घरों से ही उठाया जाएगा। ये व्यवस्था प्रभावी होती है तो सड़कों पर कूड़ा नहीं डाला जाएगा। घरों से कूड़ा लेकर वाहन निस्तारण के लिए सीधा प्लांट में ले जाएंगे।

By Mohammad Aqib KhanEdited By: Published: Tue, 06 Sep 2022 04:35 PM (IST)Updated: Tue, 06 Sep 2022 04:35 PM (IST)
Aligarh News: विस्तारित सीमा में शामिल गांवों में भी घरों से ही उठेगा कूड़ा, गंदगी मुक्त होंगी शहर की सड़कें
Aligarh News: विस्तारित सीमा में शामिल गांवों में भी घरों से ही उठेगा कूड़ा : जागरण

अलीगढ़, जागरण संवाददाता: Garbage will be picked up from the house डलाबघर बनीं सड़कें जल्द ही कूड़े से मुक्त होंगी। इसके लिए नगर निगम, स्मार्ट सिटी और एटूजेड कंपनी ने संयुक्त रूप से तैयारी की है। यही नहीं, नगर निगम की विस्तारित सीमा में शामिल गांवों में भी साफ-सफाई के पूरे इंतजाम होंगे। कूड़ा घरों से ही उठाया जाएगा। ये व्यवस्था प्रभावी होती है तो सड़कों पर कूड़ा नहीं डाला जाएगा। घरों से कूड़ा लेकर एटूजेड कंपनी के वाहन निस्तारण के लिए सीधा प्लांट में ले जाएंगे। प्लांट की क्षमता भी बढ़ाई जाएगी, जिससे कूड़े का अधिक से अधिक जैविक खाद बनाया जा सके। इससे कूड़े से मुक्ति को मिलेगी ही, राजस्व भी बढ़ेगा। घर-घर से कूड़ा उठने लगा तो यूजर चार्ज भी शत प्रतिशत मिलेगा। विस्तारित सीमा में शामिल रजा नगर में घरों से कूड़ा उठाने के लिए आटो टिपर वाहन लगाया गया है।

loksabha election banner

नगर निगम के 70 वार्डों में घरों से कूड़ा उठाने की व्यवस्था पहले से है। अब इस व्यवस्था से 10 नए वार्ड भी जोड़े जा रहे हैं। घरों से कूड़ा उठाने की जिम्मेदारी एटूजेड कंपनी पर है। वाहन और कर्मचारियों की कमी के चलते कुछ क्षेत्रों में यह व्यवस्था ठप पड़ गई। जिससे यूजर चार्ज के रूप में 50 प्रतिशत भी राजस्व नहीं मिल पाता। यूजर चार्ज पूरा न मिलने से नगर निगम टिपिंग फीस में कटौती करता है। इससे कंपनी को नुकसान उठाना पड़ रहा है। अब स्मार्ट सिटी के सहयोग से इस व्यवस्था को प्रभावी किया जा रहा है। स्मार्ट सिटी ने 100 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट तैयार किया है, जिसमें घरों से कूड़ा उठाने के अलावा, कूड़ा निस्तारण व अन्य सुविधाएं भी हैं। इसके लिए टेंडर निकला गया है। एटूजेड कंपनी ने भी टेंडर डाला है। नई व्यवस्था को लागू करने की शुरूआत की जा रही है। रजा नगर विस्तारित सीमा में शामिल है। घरों से कूड़ा उठाने की सुविधा क्षेत्र में नहीं थी। अब आटो टिपर लगा दिया गया है। क्षेत्रीय लोगों को जागरूक किया जा रहा है कि घरों का कूड़ा इधर-उधर न फेंककर आटो टिपर में ही डालें। एटूजेड प्लांट में 200 मीट्रिक टन कूड़ा निस्तारण की क्षमता है। क्षमता बढ़ने के बाद यहां 600 मीट्रिक टन कूड़ा निस्तारित हो सकेगा। प्लांट में लगे कूड़े के पहाड़ भी छंट सकेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.