Move to Jagran APP

अलीगढ़ की नगर पालिका व पंचायतों में डोर टू डोर उठेगा कूड़ा aligarh news

नगर निगम के बाद अब नगर पालिका व नगर पंचायतों में भी डोर टू डोर कूड़ा उठाया जाएगा।

By Mukesh ChaturvediEdited By: Published: Mon, 15 Jul 2019 11:50 AM (IST)Updated: Mon, 15 Jul 2019 06:20 PM (IST)
अलीगढ़ की नगर पालिका व पंचायतों में  डोर टू डोर उठेगा कूड़ा aligarh news
अलीगढ़ की नगर पालिका व पंचायतों में डोर टू डोर उठेगा कूड़ा aligarh news

 अलीगढ़ (जेएनएन)।  नगर निगम के बाद अब नगर पालिका व नगर पंचायतों में भी डोर टू डोर कूड़ा उठाया जाएगा। डीएम ने इसके लिए आदेश जारी कर दिया है। जुलाई के अंतिम सप्ताह से शुरुआत हो सकती है। सभी निकायों में कूड़ा निस्तारण के लिए डंपिंग ग्राउंड बनाए जा रहे हैं। अतरौली व बेसवां में तो जगह भी तय हो जाएगी। निजी कंपनी के माध्यम से इसकी शुरुआत होगी।

loksabha election banner

कंपनी को काम

अब तक नगर निगम क्षेत्र में डोर टू डोर कूड़ा उठाया जाता है। यह काम निजी कंपनी को दे रखा है। यह कंपनी कूड़ा उठाने के लिए लोगों से कुछ शुल्क भी लेती है। अब नगर पालिका व नगर पंचायतों में भी यह पहल शुरू हो रही है। जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। हर निकाय क्षेत्र में इसके लिए डंपिंग ग्राउंड बन रहा है। इसके लिए एक हेक्टेयर भूमि ली जा रही है। उसकी बाउंड्री करके कूड़ा निस्तारण का काम शुरू होना है। निकायों में भी लोगों के घरों से डोर टू डोर कूड़ा उठाया जाएगा। पिछले दिनों जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में डीएम चंद्रभूषण सिंह ने जुलाई के अंत से इसकी शुरुआत के निर्देश दिए। इसके लिए इगलास, कोल व गभाना तहसील के एसडीएम को जल्द जमीन देकर डंपिंग ग्राउंड खोलने के निर्देश दिए हैं। अतरौली नगर पालिका में इसकी शुरुआत हो चुकी है।

यह हैं निकाय जिले में

जिले में कुल 12 निकाय हैं। इनमें एक नगर निगम, दो नगर पालिका व नौ नगर पंचायत हैं। खैर व अतरौली नगर पालिका हैं। कौडिय़ागंज, पिलखना, विजयगढ़, बेसवां, छर्रा, जट्टारी, हरदुआगंज, इगलास व जलाली नगर पंचायत हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.