अलीगढ़ में Instagram पर 5 बच्चों की मां को हुआ प्यार, पति ने आशिक के साथ रंगे हाथ पकड़ा
अलीगढ़ के गंगीरी क्षेत्र में पांच बच्चों की मां इंस्टाग्राम पर मिले प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी रही।

तस्वीर को प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए एआई टूल GEMINI की मदद से बनाया गया है।
HighLights
महिला इंस्टाग्राम पर मिले प्रेमी संग जाना चाहती थी।
पति ने प्रेमी संग महिला को रंगे हाथ पकड़ा।
पुलिस के समझाने पर महिला पति संग लौटी।
जागरण संवाददाता, अलीगढ़। थाना गंगीरी क्षेत्र के एक गांव निवासी पांच बच्चों की मां अपने प्रेमी संग जाने की जिद पर अड़ रही। उसके स्वजन ने उसे काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन महिला नहीं मानी।
थाना गंगीरी के एक गांव निवासी पांच बच्चों की मां का इंस्टाग्राम आइडी के द्वारा श्रावस्ती जिले के एक गांव निवासी युवक से बातचीत होने लगी। धीरे-धीरे बातचीत के बाद मुलाकात का सिलशिला शुरू हुआ। इसी दौरान दोनों का प्यार परवान चढ़ गया और महिला युवक से बेहद प्यार करने लगी। महिला ने प्रेमी के साथ रहने की पूरी तैयारी कर ली और दोनों जरूरत पड़ने पर आपस में एक-दूसरे को रुपये भी आदान-प्रदान करने लगे।
महिला ने अपने प्रेमी को दो दिन पहले वहां से आने के लिए एक हजार रुपये आनलाइन भेजे। किराये के लिए रुपये पहुंच जाने पर शुक्रवार की सुबह प्रेमी गंगीरी चौराहे पर आ गया। प्रेमी के गंगीरी चौराहा आने पर महिला भी घर से एक अबोध बच्चे को लेक आ गई और दोनों वहां से जाने की तैयारी में थे। तभी महिला का पति वहां पहुंच गया। पति ने दोनों को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस महिला व उसके प्रेमी को थाने ले आई। जहां महिला प्रेमी संग जाने कर जिद पर अड़ी रही। काफी समझाने व प्रेमी को छोड़ने के बाद महिला पति के साथ चली गई।