विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शराब के लिए पत्नी ने नहीं दिए पैसे तो युवक ने खुद को कमरे में कर लिया बंद, दरवाजा खोलकर देखा तो निकलीं घरवालों की चीखें

Published: Thu, 22 Jan 2026 09:34 AM (IST)

अलीगढ़ के हरदुआ गांव में उमेश कुमार ने घरेलू कलह के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह शराब पीने ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. हरदुआ गांव में युवक ने फांसी लगाकर जान दी।

  2. शराब के पैसे न मिलने पर पत्नी से हुआ विवाद।

  3. मृतक अपने पीछे पत्नी और तीन बेटे छोड़ गया।

संवाद सूत्र, जागरण अलीगढ़। गांव हरदुआ में घरेलू कलह के चलते युवक ने फंदे पर लटक कर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

एसओ कुलवीर सिंह ने बताया की जांच में सामने आया है कि हरदुआ निवासी उमेश कुमार शराब पीने का आदी था, जो बुधवार की शाम को पत्नी दुर्गेश से शराब के लिए सौ रुपये मांग रहा था। पत्नी के इंकार करने पर दोनों में वाद विवाद हुआ। नाराज उमेश कमरे में बंद होकर फंदा लगाकर फंखे से लटक गया।

स्वजन ने जंगले से झांक कर देखा कि वह गले में फंदा लगाकर फंखे से लटक गया है। चीख पुकार सुनकर पड़ोसी भी आ गए। काफी प्रयास के बाद दरवाजा तोड़कर कमरे में दाखिल हुए, तब तक उमेश की मृत्यु हो चुकी थी।

सूचना पर पहुंचे एसओ ने फोरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य संकलित कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक दो भाइयों में बड़ा था, जो मजदूरी कर परिवार का खर्च चलाता था। लेकिन शराब पीने का आदी था। अपने पीछे पत्नी व तीन बेटों को बिलखता छोड़ गया।

यह भी पढ़ें- लखनऊ में कंटेनर चालक की निर्मम हत्या...केबिन में मिला खून से लथपथ शव, सिर और चेहरे पर दिखे चोट के निशान