विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अलीगढ़ के हरदुआगंज में होली पर बवाल, घर में घुसकर भाइयों पर हमला; बचाने आई बहन से की छेड़छाड़

By Kiran Pal Edited By: Prateek Gupta
Published: Mon, 09 Mar 2026 10:40 PM (IST)

होली पर दिल्ली से लौटे दो भाइयों पर अलीगढ़ के हरदुआगंज में घर में घुसकर हमला किया गया, जिससे वे ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. बचाने आई विवाहित बहन के साथ आरोपियों ने छेड़छाड़ की।

  2. पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू की।

संवाद सूत्र, जागरण हरदुआगंज (अलीगढ़)। थाना क्षेत्र की जलाली चौकी अंतर्गत एक गांव में होली के अवसर पर दिल्ली से मजदूरी कर लौटे दो भाइयों पर गांव के विपक्षी पक्ष ने घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। बीच-बचाव करने आई विवाहित बहन के साथ आरोपितों ने छेड़खानी की।

पीड़ित पिता ने बताया कि उनके बेटे दिल्ली में मजदूरी करते हैं और होली पर दो मार्च को गांव पहुंचे थे। शाम को संदीप, सुमित, बिपेंद्र व रोहित पुत्रगण पूरन सिंह ने घर में घुसकर जान से मारने की नीयत से सिर पर डंडे बरसाए। इससे दोनों बेटे गंभीर रुप से घायल हो गए।

भाइयों को बचाने के लिए दौड़ने पर उनकी बहन के साथ छेड़छाड़ की गई। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपित फरार हैं, उनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।