विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नौकरी और नाराज होकर घर छोड़ आईं चार लड़कियां, अलीगढ़ GRP ने परिवार को सौंपी

By Krishna Chandra Dargarh Edited By: Prateek Gupta
Published: Thu, 19 Nov 2026 06:33 PM (GMT+05:30)

अलीगढ़ जीआरपी ने परिवारिक विवादों और नौकरी की तलाश में घर छोड़कर निकली चार किशोरियों को बरामद किया है। इनमें ...और पढ़ें

AI जेनरेटेड सांकेतिक तस्वीर।

AI जेनरेटेड सांकेतिक तस्वीर।

जागरण संवाददाता, अलीगढ़। स्वजन से कहासुनी होने पर नाराज होकर और नौकरी के लिए बाहर जाने वाली किशोरियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जीआरपी ने कानपुर, आगरा, हाथरस, बिहार से आईं इन किशोरियों को बरामद कर चाइल्ड हेल्पलाइन के सिपुर्द कर दिया। बिहार से नौकरी के लिए आई किशोरी के ट्रेन में व्यक्ति द्वारा जबरन ले जाने की सूचना मिली थी।

इसके बाद हाथरस जंक्शन पर बरामद किशोरी को उनके स्वजन और कानपुर से आई किशोरी को उसके मामा और मौसा के सिपुर्द कर दिया है। गुरुवार को जीआरपी को सूचना मिली की एक व्यक्ति ट्रेन में किशोरी को जबरदस्ती ले जा रहा है।

इस सूचना पर एसआइ संतोष कुमार, हेडकांस्टेबल ब्रजेश कुमार व महिला कांस्टेबल सपना ने प्लेटफार्म नंबर तीन पर जम्मू मेल में मौजूद सिपाही की उपस्थित तलाशी लेने पर एक किशोरी बरामद हुई। किशोरी को हेल्पडेस्क में लाकर पूछताछ की गई। उसने खुद को बिहार के नालंदा जिले के थाना इस्लामपुर के गांव दानापुर का रहने वाला बताया। यह भी बताया कि वह नौकरी के लिए दिल्ली गई थी। न मिलने पर वापस घर जा रही थी।

ट्रेन में चाबी व छल्ला बेचने वाले व्यक्ति से बातचीत करते हुए देख लिया था। किसी ने गलत सूचना दे दी। किशोरी ने किसी भी तरह की आपराधिक घटना से इन्कार किया है। किशोरी को चाइल्ड हेल्पलाइन के सिपुर्द कर दिया है। इंस्पेक्टर जीआरपी ने बताया कि दो किशोरियों को उनके स्वजन और रिश्तेदारों के सिपुर्द कर दिया है। दो अन्य चाइल्ड हेल्पलाइन के पास हैं। उनके स्वजन को सूचना दी जा रही है।

एक अन्य मामले रेलवे स्टेशन पर जीआरपी के जवानों के गश्त के दौरान प्लेटफार्म नंबर सात पर एक किशोरी घूमती हुई मिली। उसने अपना नाम बताते हुए आगरा के लोहामंडी थाना के बोदला का रहने वाला बताया। घर से किसी बात पर नाराज होकर स्टेशन आ गई थी। किशोरी को महिला कांस्टेबल सपना के सिपुर्द कर दिया। इसके बाद चाइल्ड हेल्पलाइन कर्मी की सिपुर्दगी में दे दिया।

इसी प्रकार एक अन्य किशोरी हाथरस जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक पर मिली। पूछताछ में किशोरी ने बताया कि घर में किसी काम को लेकर कहासुनी हो गई थी। उससे नाराज होकर स्टेशन पर आ गई थी। किशोरी द्वारा बताए गए नंबर पर उनके स्वजन को बुला लिया। उन्हें सिपुर्द कर दिया।

बुधवार को कानपुर नगर के थाना नजीराबाद से सूचना मिली थी कि एक कौशलपुरी की रहने वाली एक किशोरी घर से नाराज होकर ट्रेन संख्या 02455 न्यू दिल्ली स्पेशल एक्सप्रेस में बैठकर कहीं जा रही हैं। इस सूचना पर जीआरपी एसएसाइ बटेश्वर सिंह व महिला कांस्टेबल ने ट्रेन के रात में पहुंचने पर किशोरी को तलाशा।

ट्रेन में किशोरी के मिलने पर पूछताछ की गई। उसने अपने मामा जोकि थाना सासनी गेट के भुजपुरा चौराहे के रहने वाले मामा और श्यामनगर में रहने वाले मौसा का नंबर बताया। जीआरपी ने उन्हें बुलाकर उनके सिपुर्द कर दिया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।