विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अलीगढ़ में प्रेमिका पहुंची थाने, प्रेमी के साथ जाने को जिद पर अड़ी; परिवार की मिन्नतें बेकार

By Anar Singh Edited By: Prateek Gupta
Published: Mon, 23 Feb 2026 06:47 PM (IST)

अलीगढ़ के विजयगढ़ में एक युवती अपने प्रेमी कृष्णगोपाल और वकील के साथ थाने पहुंची। उसने अपने प्रेमी के साथ ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. 6 जनवरी को प्रेमी कृष्णगोपाल के साथ घर से निकली थी।

  2. पुलिस ने युवती को बयान के लिए कोर्ट भेजा।

संसू, जागरण विजयगढ़ (अलीगढ़)। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती सोमवार को अपने प्रेमी व वकील के साथ थाने पहुंच गई, और प्रेमी के साथ जाने की जिद करने लगी, माता-पिता भाई बहनों ने युवती को काफी समझा कर मिन्नत की, लेकिन युवती ने एक नहीं सुनी।

जानकारी के अनुसार उक्त ग्राम निवासी युवती 6 जनवरी को अपने प्रेमी कृष्णगोपाल ग्राम निवासी हड़ोली थाना सासनी के साथ घर से बिना बताए चली गई थी, बताते हैं कि कृष्ण गोपाल का पहले से गांव में आना जाना था, इसी बीच युवती के संपर्क में आ गया। 

एक दूसरे से प्यार करने लगे थे, प्रेमिका के पिता ने थाने में कृष्ण गोपाल के खिलाफ 7 जनवरी को मुकदमा दर्ज कराया था। सोमवार को प्रेमिका अपने प्रेमी कृष्णगोपाल व वकील के साथ कोर्ट मैरिज के कागज लेकर थाने में आ गई। पुलिस ने युवती को बयान दर्ज कराने हेतु कोर्ट में भेजा है।