विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अलीगढ़ में घिनौनी वारदात: होली खेलने के बहाने 60 साल के बुजुर्ग के साथ 2 लोगों ने किया कुकर्म, केस दर्ज

Published: Fri, 13 Mar 2026 05:30 AM (IST)

होली के दौरान अलीगढ़ के हरदुआगंज थाना क्षेत्र में 60 वर्षीय बुजुर्ग के साथ कुकर्म का मामला सामने आया है। ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सूत्र, जारगण अलीगढ़। हरदुआगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में होली के त्योहार के दौरान एक 60 वर्षीय बुजुर्ग को शराब पार्टी के बहाने ट्यूबवेल पर ले जाकर दो लोगों ने जबरन कुकर्म किया। घटना के जानकारी पीड़ित के स्वजनों को होने पर दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। झगड़े के बाद पुलिस ने वृद्व के बेटे की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

पीड़ित ने तहरीर में बताया कि उसके पिता होली के दिन परिवार के साथ होली खेल रहे थे। शाम करीब साढे चार बजे गांव निधैला का पुष्पेन्द्र उर्फ वन्टू पुत्र नरसिंह पाल सिंह उन्हें मोटरसाइकिल पर बैठाकर शराब पार्टी के बहाने खेतों में बने ट्यूबवेल पर ले गया, जहां पहले से पुष्पेन्द्र उर्फ भूरा पुत्र सूरज पाल मौजूद था।

आरोप है कि दोनों पहले वृद्व को शराब पिलाई और फिर जबरन गुदा मैथुन किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। शर्म और लज्जा के कारण पीड़ित ने किसी को नहीं बताया, खाना-पीना छोड़ दिया और परेशान रहने लगे। बेटे के मुताबिक 11 मार्च को बेटे के पूछने पर वृद्व ने पूरी घटना बताई।

पीड़ित ने बेटे ने बताया कि उसी दिन आरोपितों ने शिकायत करने पर उन्होंने गाली देते हुए हमला कर दिया। जहां दोनों पक्षें में जमकर मारपीट हुई। मामले की शिकायत पुलिस ने पुष्पेन्द्र उर्फ वन्टू और पुष्पेन्द्र उर्फ भूरा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- आगरा में कोल्ड स्टोरेज में गैस रिसाव से मचा हड़कंप... गांव छोड़कर खेतों की ओर भागे लोग, एक मजदूर की तबीयत बिगड़ी