24 घंटे में आगरा व नोएडा का एक भी रोगी Corona पॉजिटिव नहीं Aligarh news
कोराना वायरस को लेकर मंंगलवार को राहत भरी खबर मिली। एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज में 24 घंटे में आए सैंपल में एक रोगी पॉजिटिव नहीं निकला।
अलीगढ़ [जेएनएन]। कोराना वायरस को लेकर मंंगलवार को राहत भरी खबर मिली। एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज में 24 घंटे में आए सैंपल में एक रोगी पॉजिटिव नहीं निकला। ये सैंपल आगरा, नोएडा, मथुरा, बुलंदशहर, एटा और बदायूं से जांच के लिए आए थे।
24 घंटे में जांच को आए 122 सैंपल, सब निकले निगेटिव
एएमयू के प्रवक्ता प्रोफेसर शाफे किदवई ने बताया कि पिछले 24 घंटे में जेएन मेडिकल कॉलेज में जांच के लिए 122 सैंपल आए थे। इनमें कोई भी सैंपल पॉजिटिव नहीं निकला है। यह बेहद राहत भरी खबर है। कोरोना वायरस को लेकर एएमयू काजेएन मेडिकल कॉलेज अहम भूमिका निभा रहा है। इसकी जांच देश के अन्य सेंटरों पर हो रही हैं। इसमें जेएन मेडिकल कॉलेज की लैब में कुल 1175 सैंपल की जांच हो चुकी है। 59 पॉजिटिव निकले हैं। इनमें चार हाथरस, दो मथुरा, एक मुरादाबाद, एक आगरा, एक बदायूं तथा 50 नोएडा के रोगी पॉजिटिव मिले हैं। खुशखबरी यह है कि 24 घंटे में जांच को आए 122 नमूनों में से एक भी पॉजिटव नहीं है। ये सैंपल आगरा, नोएडा, मथुरा, बुलंदशहर, एटा और बदायूं से जांच के लिए आए थे।