10 फीट ऊंची दीवार फांदकर भाग निकली छात्रा, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का मामला
अलीगढ़ के गंगीरी स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय से कक्षा छह की एक छात्रा 10 फीट ऊंची दीवार फांदकर भाग गई। वह अपने मामा के घर मिली, जहां उसने बताया कि उसे पढ़ाई नहीं करनी है, जिसके बाद मां उसे घर ले गई।

कस्तूरबा गांधी विद्यालय।
HighLights
कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, गंगीरी का मामला।
छात्रा ने कहा, "मुझे पढ़ाई नहीं करनी है।"
संवाद सूत्र, गंगीरी (अलीगढ़)। कस्तूरबा गांधी आवसीय विद्यालय में कक्षा छह में पढ़ने वाली छात्रा मंगलवार की रात स्कूल की 10 फीट ऊंची बांउड्री वॉल फलांग कर भाग गई। रात में ही वार्डन ने अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई।
अलीगढ़ के सालपुर की रहने वाली स्नेहलता पत्नी स्व. सतीश ने इसी वर्ष अपनी बेटी श्रृष्टि तथा अवनी का दाखिला कस्बा गंगीरी के कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में कक्षा में कराया था। मंगलवार की रात श्रृष्टि ने विद्यालय में करीब आठ बजे सभी के साथ खाना खाया।
खाने के दौरान सभी अपने-अपने कमरों में चले गये। उसके बाद करीब नौ बजे श्रृष्टि अपने कमरे से निकल आई और विद्यालय की दस फीट ऊंची बांउड्री फलांग कर भाग गई और भागकर गंगीरी के गांव मझोला निवासी अपने एक मामा के घेर में जाकर चुपचाप सो गई।
विद्यालय की वार्डन को जब श्रृष्टि के भाग जाने का पता चला तो स्टाफ में खलबली मच गई और सभी इधर-उधर तलाश करने लगे। छात्रा के न मिलने पर वार्डन ने उसकी मां के साथ-साथ पुलिस को भी सूचना दी। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई और छात्रा की तलाश में लग गई।
रात में ही वार्डन ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी। सुबह जब उसके मामा आदि जागे और श्रृष्टि को वहां सोता देख उसे जगाया और पूछा कि तू स्कूल से कैसे आ गई। जब उसने बताया कि मुझे पढ़ना नही है। सूचना पर पहुंची उसकी मां अपनी बेटी को अपने साथ ले गई।
इस संबध में जानकारी करने पर पता चला कि पूर्व में भी श्रृष्टि अपनी बहन अवनी के साथ भाग चुकी है। जिसके बाद अवनी पढ़ने नही आई थी और श्रृष्टि को उसकी मां विद्यालय में छोड़ गई थी। इस संबध में विद्यालय की वार्डन ने बात नहीं की और न ही एबीएसए ने फोन रिसीव किया।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।